Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत-पाकिस्तान मैच में रोमांच की 'सारी हदें' हुई पार, एशियन लीजेंड्स लीग में इंडिया ने पाक को रौंदा

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 09:09 PM (IST)

    भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन लीजेंड्स लीग में मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच बेहद रोमांचक मैच हुआ लेकिन इंडिया रॉयल्स ने जीत हासिल की। ...और पढ़ें

    इंडिया वर्सेस पाकिस्तान

    इंडिया वर्सेस पाकिस्तान

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन लीजेंड्स लीग का दूसरा सीजन जाम्बिया में खेला जा रहा है। लीग के छठे मैच में भारतीय रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच खेला गया मैच काफी रोमांचक रहा लेकिन इंडिया रॉयल्स ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम एक समय मुश्किल में आ गई थी और जल्द ही चार विकेट गंवा दिए थे।

    भारतीय टीम ने मुकाबले में जबरदस्त वापसी की और पाकिस्तानी टीम को हरा दिया। इससे पहले बांग्लादेश को भी इंडिया रॉयल्स ने हराया था और पाकिस्तान को भी रौंद दिया है। पाकिस्तानी पैंथर्स के गेंदबाजों ने शुरुआत में शानदार गेंदबाजी की। भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते हुए दिखे लेकिन अंत में ऋषि धवन ते अर्धशतक के दम पर टीम इंडिया ने जीत हासिल की। भारत के लिए सुबोथ भाटी ने भी बेहतरीन बैटिंग की।

    पाकिस्तान पैंथर्स की शानदार बल्लेबाजी

    पाकिस्तान पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। पाकिस्तानी टीम के लिए कप्तान इमरान नजीर ने शानदार बैटिंग की। उन्होंने 29 गेंदों पर 47 रन बनाए, जिसमें 6 चौके औ 3 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा इबरार हुसैन और तौफीक उमर ने भी 39-39 रनों की पारी खेली। इन तीनों बल्लेबाजों के दम पर पाकिस्तान ने 167 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा किया था। भारत के लिए शादाब जकाती और सुबोथ भाटी ने 2-2 विकेट हासिल किए।

    भारत ने जल्दी गंवा दिए थे विकेट

    पाकिस्तान के द्वारा दिए गए 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत ने नमन ओझा के रूप में 29 रनों के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया। अभिषेक जलोटा ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए लेकिन 19 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए असद पठान भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 9 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने 60 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे।

    खबरें और भी

    ऋषि धवन और सुबोथ भाटी ने दिलाई जीत

    इंडिया रॉयल्स 60 रनों पर चार विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में आ गई थी। इसके बाद भारत के लिए ऋषि धवन और सुबोथ भाटी ने मोर्चा संभाला। धवन ने कमाल की पारी खेली और 32 गेंदों पर 50 रन बनाए। उनके अलावा भाटी ने 46 रनों की पारी खेली। अनुरीत सिंह 12 और वीर प्रताप सिंह 2 रन बनाकर नाबाद रहे। इसी के साथ भारत ने मैच को 2 विकेट से अपने नाम कर लिया।

    यह भी पढ़ें- विजय शंकर ने विदेश में किया शर्मसार, 22 रन बनाने के बजाय खेल गए मेडन ओवर

    यह भी पढ़ें- एक ही मैच में झटके 19 विकेट, इंग्लैंड के गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को अकेले ही कर दिया 'तहस-नहस'