विजय शंकर ने विदेश में किया शर्मसार, 22 रन बनाने के बजाय खेल गए मेडन ओवर
भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर ने शर्मनाक बल्लेबाजी की। वे आखिरी ओवर में मेडन ओवर खेल गए, जिससे उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। ...और पढ़ें

विजय शंकर (फोटो: LPL)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर चर्चा में आ गए हैं क्योंकि उन्होंने लंका प्रीमियर लीग में मेडन ओवर खेला। उन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। इसके बाद वे लंका प्रीमियर लीग में खेलने के चले गए। हालांकि, जब उनकी टीम को सबसे अधिक जरूरत थी, उन्होंने मेडन ओवर खेल दिया।
लीग के 18वें मैच में जाफना किंग्स और कैंडी रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में जाफना ने शानदार बल्लेबाजी की और पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। कैंडी की टीम स्कोर का पीछा करते हुए 200 रन ही बना सकी और उन्हें मुकाबले में 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आखिरी ओवर में 22 रनों की जरूरत थी लेकिन शंकर मेडन ओवर खेल गए।
विजय शंकर ने खेला मेडन ओवर
जाफना के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कैंडी की टीम पूरे मैच में बनी हुई थी। आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रनों की जरूरत थी। हालांकि, रॉयल्स के हाथ में केवल एक विकेट था लेकिन शंकर से उम्मीद थी कि वे मुकाबले में जीत दिलाएंगे। जाफना की तरफ से तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका ने अंतिम ओवर में गेंदबाजी की। उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करते हुए मेडल ओवर डाल दिया। विजय पूरे ओवर के दौरान एक भी रन नहीं ले सके।
कैंडी को उस समय शंकर की जरूरत थी क्योंकि वे बल्लेबाज के रूप में अकेले खड़े हुए थे। हालांकि, मधुशंका की गेंदबाजी के आगे वे एक रन भी नहीं बना सके। दिलशान ने अपने ओवर की आखिरी गेंद पर विजय को आउट कर दिया। इसी के साथ उन्होंने मेडल ओवर डाला और विकेट भी हासिल किया। शंकर ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और 21 गेंदों पर 25 रन बनाए, जो उनकी टीम को भारी पड़ गया।
खबरें और भी
जाफना किंग्स ने जीता मैच
जाफना ने कामिल मिशारा (49) और चमिंदु विक्रमसिंघे (43) के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। कैंडी रॉयल्स और वानिंदु हसरंगा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में पवन संदेश के 48 रनों की बदौलत कैंडी ने 200 रन बनाए लेकिन उन्हें 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा।