एक ही मैच में झटके 19 विकेट, इंग्लैंड के गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को अकेले ही कर दिया 'तहस-नहस'
क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड के गेंदबाज ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो आज तक नहीं टूटा है। उन्होंने एक ही मैच में 19 विकेट लेकर तहलका मचा दिया था। ...और पढ़ें

इंग्लिश गेंदबाज के 19 विकेट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर कुछ रिकॉर्ड ऐसे बने हैं, जिसे क्रिकेट फैंस कभी नहीं भूल पाते हैं। क्रिकेट के खेल में बल्लेबाजों पर और उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स की अधिक बातें होती हैं। हालांकि, गेंदबाजों ने भी कुछ ऐसे कारनामे किए हैं, जिसे आज तक कोई तोड़ नहीं पाया है। ऐसा ही एक रिकॉर्ड इंग्लैंड के गेंदबाज ने बनाया था, जो अब तक कोई भी गेंदबाज नहीं तोड़ सका है।
इंग्लैंड के गेंदबाज ने 1956 में ऑस्ट्रेलियाई टीम को उस समय घुटनों पर ला दिया, जब वे वर्ल्ड क्रिकेट को डॉमिनेट कर रहे थे। टेस्ट मैचों में किसी भी गेंदबाज का सपना 5 विकेट हॉल लेना होता है। इसके अलावा कुछ ही गेंदबाज हैं, जिन्होंने एक पारी में 10 विकेट लिए हैं। हालांकि, इंग्लैंड के जिम लेकर इकलौते ऐसे बॉलर हैं, जिन्होंने एक टेस्ट मैच में 19 विकेट अपने नाम किए हैं। उनके इस रिकॉर्ड को आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।
जिम लेकर के नाम दर्ज है वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंग्लैंड के स्पिनर जिम लेकर ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ही टेस्ट मैच में 19 विकेट अपने नाम किए थे। ये मुकाबला मैनचेस्टर में खेला गया था और लेकर के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी तहस-नहस हो गई। लेकर ने कमाल की बॉलिंग की और 19 विकेट दर्ज कर लिए। उन्होंने पहली पारी में 9, जबकि दूसरी पारी में 10 विकेट हासिल किए। वे एक टेस्ट मैच में 19 विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं।
लेकर के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम नहीं टिक पाई। ऑस्ट्रेलियाई टीम के दो बल्लेबजों को छोड़ दें, तो उनके अलावा बाकी के 9 बैटर्स दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। चार कंगारू बल्लेबाज, तो अपना खाता भी नहीं खोल सके। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के कॉलिन मैक्डोनल्ड ने 89 रन बनाए लेकिन दूसरी छोर पर लेकर लगातार विकेट लेते रहे। अंत में उन्होंने कॉलिन को भी अपना शिकार बनाया और 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया।
खबरें और भी
ऑस्ट्रेलिया को मिली थी मुकाबले में हार
1956 में खेले गए उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 459 रनों का स्कोर खड़ा किया था। कंगारू टीम पहली पारी में मात्र 84 रनों पर सिमट गई, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 205 रन बनाए। इसी के साथ इंग्लैंड ने मुकाबले को पारी और 170 रनों से अपने नाम कर लिया।