Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'ईमानदारी से कहूं तो, खास महसूस नहीं हो रहा...', टीम इंडिया में वापसी की अटकलों पर बोले Bhuvneshwar Kumar

    Updated: Tue, 12 May 2026 04:25 PM (IST)

    भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में अभी तक 11 मैच खेलते हुए 21 विकेट लिए है, जिसके बाद उनकी बीसीसीआई से ये मांग की जा रही है कि उनकी नेशनल टीम में फिर ...और पढ़ें

    Bhuvneshwar Kumar ने टीम इंडिया में वापसी की अटकलों पर क्या कहा?

    Bhuvneshwar Kumar ने टीम इंडिया में वापसी की अटकलों पर क्या कहा?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Bhuvneshwar Kumar IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 10 मई को शानदार गेंदबाजी कर खूब सुर्खियां बटोरी। एमआई के खिलाफ भुवी ने अपने चार ओवर के स्पेल में महज 23 रन देकर 4 विकेट लिए। 

    इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने आईपीएल 2026 में अपने 21 विकेट पूरे किए और वह आईपीएल इतिहास में चौथी बार किसी सीजन में 20 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उनके दमदार प्रदर्शन के बाद उनकी भारतीय टीम में वापसी को लेकर खूब चर्चा होने लगी हैं। अब टीम इंडिया में वापसी को लेकर भुवी ने बयान दिया है।

    भुवी ने टीम इंडिया में वापसी की अटकलों पर क्या कहा?

    दरअसल, भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैचों में 21 विकेट लिए हैं और उनकी टीम आरसीबी फिलहाल अंक तालिका में टॉप पर है और उसे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए अपने बाकी तीन मैचों में से केवल एक जीत की जरूरत है।

    इस बीच भुवी ने उनकी नेशनल टीम में वापसी की अटकलों पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनका फिलहाल ध्यान कमबैक या लंबे समय के लक्ष्यों पर नहीं हैं।

    आरसीबी के तेज गेंदबाज ने कहा,

    "मैं इंडिया कमबैक के बारे में नहीं सोच रहा हूं। कई साल हो गए जब मैंने लंबे समय के लक्ष्य बनाना छोड़ दिया था, क्योंकि जब भी मैंने ऐसा किया, वो मेरे लिए काम नहीं आया। मैं खुश हूं कि मैंने 200 मैच खेले हैं और पावरप्ले व डेथ ओवर्स में इतने सारे विकेट लिए हैं। मुझे लगता है कि यह सब पिछले कुछ सालों में की गई मेरी मेहनत का फल है। अच्छे साल भी रहे और बुरे भी। ईमानदारी से कहूं तो, इस समय मैं कुछ खास महसूस नहीं कर रहा हूं।"

    खबरें और भी

    भुवी ने आरसीबी द्वारा शेयर की गई वीडियो में कहा, 


     

     

    बेशक, अगर मैं यह कहूं कि मुझे बाद में कुछ महसूस नहीं होगा, तो ये झूठ होगा। जब मैं खेलना बंद कर दूंगा, तो मुझे लगता है कि ये यादें बाद में काम आएंगी। लेकिन इस समय, मेरे लिए ये सब बहुत सामान्य है।

    -

    भुवनेश्वर कुमार

    अगर बात करें एमआई के खिलाफ खेले गए मैच की तो भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन और क्रुणाल पांड्या की तूफानी बैटिंग के दम पर आरसीबी ने एमआई को दो विकेट से हराया। रायपुर में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी एमआई ने तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 8 विकेट खोकर 167 रन बनाए और मैच अपने नाम किया। फिलहाल आरसीबी की टीम अंक तालिका में नंबर-1 पर 14 अंक और +1.103 के नेट रन रेट के साथ मौजूद है।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: मुंबई-आरसीबी मैच के दौरान Virat Kohli की उंगली में दिखा खास डिवाइस, खूब हो रही चर्चा

    यह भी पढ़ें- RCB के कोच के बाद तूफानी बल्लेबाज पर भी चला BCCI का हंटर, ठोका 30 फीसदी जुर्माना