Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: मुंबई-आरसीबी मैच के दौरान Virat Kohli की उंगली में दिखा खास डिवाइस, खूब हो रही चर्चा

    Updated: Tue, 12 May 2026 06:30 AM (IST)

    विराट कोहली को मुंबई बनाम आरसीबी मैच के दौरान एक फिंगर काउंटर डिवाइस का उपयोग करते हुए देखा गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli Finger Counter Device: प्रेमानंद महाराज जी ने एक ऐसे गैजेट की बात की थी, जो भगवान का नाम जपने में काफी मदद करता है। उनकी बात का प्रभाव इतना है कि आरसीबी के स्टार बैटर विराट कोहली भी उस डिवाइस के साथ नजर आते रहते हैं। रविवार को मुंबई बनाम आरसीबी के बीच खेले गए रोमांचक मैच के दौरान किंग कोहली को फिंगर काउंटर डिवाइस का इस्तेमाल करते हुए स्पॉट किया गया।

    उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ये कयास लगाए जा रहे हैं कि किंग कोहली के भगवान का नाम जपने की वजह से आखिरी गेंद पर आरसीबी ने मुंबई को हरा दिया। हार-जीत से ज्यादा उस डिवाइस को जानने में फैंस काफी लगे हुए हैं। आइए जानते हैं उस खास डिवाइस के बारे में।

    Virat Kohli के हाथ में दिखा खास डिवाइस

    किंग कोहली को डगआउट में बैठे हुए अपनी उंगली पर फिंगर काउंटर डिवाइस का यूज करते हुए वीडियो में देखा जा रहा है। ये बहुत ही सिंपल-सा डिवाइस होता है, जिसे आप एक अंगूठी की तरह अपनी उंगली पर पहन सकते हैं। प्रेमानंद महाराज ने इसका जिक्र अपने एक प्रवचन में किया था जिसमें उन्होंने एक भक्त को भगवान का नाम जपने की सलाह दी थी। इसकी मदद से भगवान का नाम जपने में आसानी होती है और शख्स इस बात की गिनती रख सकता है कि वह कितनी बार नाम का जप कर चुका है।  

    ये बहुत छोटा सा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट होता है, जिसमें एक डिजिटल स्क्रीन और एक बटन होता है। इस बटन को हर बार दबाने पर स्क्रीन पर गिनती बढ़ती जाती है। इसकी मदद से कोई भी इंसान हर बार भगवान का नाम लेने पर बटन को दबाकर इस बात का हिसाब रख सकता है कि उसने कितनी बार नाम जपा है।

    खबरें और भी

     

     

    कितनी है डिवाइस की कीमत?

    फिंगर काउंटर डिवाइस की कीमत सिर्फ 80 रुपये (ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर)। वहीं, मार्केट में ये और भी कम दाम में मिल जाती है। हालांकि, कोहली के पास जो डिवाइस है उसकी कीमत किसी को साफ तौर पर मालूम नहीं हैं। 

    यह भी पढ़ें- विराट कोहली के लगातार 0 पर आउट होने से खुश हैं क्रुणाल पांड्या, RCB को जिताने के बाद दिया हैरान करने वाला बयान

    यह भी पढ़ें- 'अच्छे इंसान को कोई नहीं रोक सकता', Hardik से मनमुटाव के बीच Krunal Pandya हुए इमोशनल; पोलार्ड को बताया बड़ा भाई