Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अरबपति बिजनेसमैन ने इस राज्य की IPL फ्रेंचाइजी की मांग उठाई, वैभव सूर्यवंशी का भी जिक्र किया

    Updated: Fri, 22 May 2026 06:12 PM (IST)

    IPL की शुरुआत 2008 में हुई। पहले सीजन से अब तक लीग में 15 फ्रेंचाइजी खेल चुकी हैं। ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी

    वैभव सूर्यवंशी

    HighLights

    1. IPL 2026 में धमाल मचा रहे वैभव 

    2. 13 मुकाबलों में बना चुके 579 रन 

    3. 490 रन ईशान किशन ने भी बनाए

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत 2008 में हुई। पहले सीजन से अब तक लीग में 15 फ्रेंचाइजी खेल चुकी हैं। 2022 में दो नई टीमों (गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स) को शामिल किया गया और तब से 10 टीमों के बीच घमासान होता है। हालांकि, बिहार की अभी तक कोई आईपीएल टीम नहीं है।

    वैभव-ईशान आते हैं

    इस राज्‍य से वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन जैसे क्रिकेटर आते हैं। वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष अरबपति बिजनेसमैन अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट में बिहार की आईपीएल टीम का आग्रह किया। अग्रवाल ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि सूर्यवंशी और किशन जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के जन्म के बावजूद बिहार को अभी तक वह क्रिकेट पहचान नहीं मिली है जिसका वह हकदार है।

    एक्‍स पर लिखी लंबी पोस्‍ट

    अनिल अग्रवाल ने एक्‍स पर लिखा, "क्या आपको नहीं लगता चेन्‍नई सुपर किंग्‍स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की तरह बेमिसाल बिहार की भी एक टीम होनी चाहिए? बिहार की मिट्टी ने देश को बहुत से बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी दिए हैं।

    पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों में वनडे डबल सेंचुरी लगाई। समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में IPL डेब्‍यू करने वाले खिलाड़ी बने। गोपालगंज के साधारण परिवार में जन्मे साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाजी पर आज पूरी दुनिया की नजरें हैं। लेकिन एक बात मुझे हमेशा खलती है कि हमारे बिहार को क्रिकेट में अब भी वह नाम और पहचान क्यों नहीं मिल पा रही जिसके हम हकदार हैं।

    खबरें और भी

    मेरा हमेशा से यह सपना और प्रयास रहा है कि बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूरा मौका मिले, हमारे खिलाड़ियों को भी वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और सपोर्ट बिहार में ही मिलना चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि अगर हमारे बच्चों को सही प्रेरणा और सुविधाएं मिलें, तो हमारे बिहार से बनने वाली टीम दुनिया की बेस्ट टीम होगी।

    मैं इस काम में बिहार के युवाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं। बिहार की क्रिकेट टीम और यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मैं अपनी तरफ से अनकंडीशनल सपोर्ट दूंगा। बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, एक इमोशन है। अब वक्त आ गया है कि हमारी मिट्टी का टैलेंट मैदान पर दिखे।"

     

     

     

    आईपीएल का अगला विस्तार कब होगा?

    आईपीएल 2025 में अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने संकेत दिए कि 2028 से 74 मैचों से बढ़कर 94 मैच हो सकते हैं। हालांकि, दो नई टीमों के जुड़ने की बात नहीं कही गई है।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: उम्र के हिसाब से Vaibhav Suryavanshi की फील्डिंग क्षमता काफी परिपक्व, RR के पूर्व डायरेक्टर का बयान

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में ध्वस्त करेंगे क्रिस गेल का 'महा-रिकॉर्ड', दिग्गजों ने की भविष्यवाणी