Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs SL: 'लड़कों ने बदला माहौल, अपनी ताकत का इस्तेमाल किया', ऐतिहासिक जीत पर चरिथा असलंका ने किया प्लान का खुलासा

    Updated: Wed, 07 Aug 2024 10:57 PM (IST)

    श्रीलंका की जीत के बाद कप्तान चरिथ असलंका ने टीम की तारीफ की। साथ ही कोच सनथ जयसूर्या के कोचिंग की तारीफ की। टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप झेलने के बाद व ...और पढ़ें

    Charith Asalanka ने सीरीज जीतने के बाद टीम की तारीफ की।
    Charith Asalanka ने सीरीज जीतने के बाद टीम की तारीफ की।

    HighLights

    1. चरिथ असलंका ने टीम की तारीफ की
    2. आखिरी वनडे में भारत को 110 रन से हराया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका ने आखिरी वनडे मैच में भारत को 110 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया। श्रीलंका की इस ऐतिहासिक जीत पर कप्तान चरिथा असलंका ने टीम की सराहना की। साथ ही नए कोच सनथ जयसूर्या की भी तारीफ की। असलंका ने कहा कि लड़कों ने टीम का माहौल बदल दिया है।

    श्रीलंका ने भारत को 249 रन का लक्ष्य दिया था। भारत 26.1 ओवर में 138 रन बनाकर सिमट गई। भारत के मात्र चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकाड़ा पार सके। श्रीलंकाई स्पिनर्स ने घातक गेंदबाजी की। खासकर डुनिथ वेल्लालागे ने। वेल्लालागे ने 5.1 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

    लड़कों ने माहौल बदल दिया

    मैच के बाद असलंका ने कहा, मैं अभी कप्तान के तौर पर खुश हूं। टीम ने पूरी सीरीज में सभी चीजें सही कीं। हम सभी जानते थे कि उनकी बल्लेबाजी लाइन अप मजबूत है और हम अपनी ताकत पर भरोसा करना चाहते थे, स्पिन हमारी ताकत थी और हमने उसका समर्थन किया। हमारे कोच बहुत सक्रिय हैं। लड़कों ने टीम का माहौल बदला दिया है।

    138 पर सिमट गई भारतीय टीम

    बता दें कि भारत पिछले वनडे 10 सीरीजी से श्रीलंका को मात दे रहा था। हालांकि, 27 साल पुराना रिकॉर्ड अब टूट चूका है। तीसरे वनडे में भारत को बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने एक मुश्किल पिच पर 248 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत की पूरी टीम 138 के कुल स्कोर पर सिमट गई। श्रीलंका की तरफ से आविष्का फर्नांडो (96) और कुसल मेंडिस (59) ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली।

    यह भी पढे़ं- SL vs IND: डुनिथ वेल्लालागे ने 'पंजा' मारकर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ बड़ा कमाल करने वाले बने पहले स्पिनर

    यह भी पढे़ं- IND vs SL: 'ये मजाक है', सीरीज हारने के बाद रोहित शर्मा ने दिखाया गुस्सा, बातों-बातों में बोल दी बड़ी बात

    खबरें और भी