"इतिहास का सबसे काला दौर", भारत से हार के बाद PCB पर फूटा पाक दिग्गज का गुस्सा; मोहसिन नकवी को लगाई लताड़
टी20 विश्व कप 2026 के 27वें मुकाबले में रविवार को भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद पाकिस्तानी दिग्गज मोहम्मद यू ...और पढ़ें

भारत को मिली शर्मनाक हार
HighLights
विश्व कप में फिर भारत से हारा पाकिस्तान
भारतीय टीम ने 61 रनों से करारी शिकस्त दी
ईशान किशन ने खेली 77 रनों की आतिशी पारी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी। टी20 विश्व कप 2026 के इस 27वें मुकाबले में हार के बाद पाकिस्तान टीम को गहरा सदमा लगा है। अब अगर पाकिस्तान को सुपर-8 में पहुंचना है तो हर हाल में नामीबिया को अगले मैच में हराना होगा
एक्स पर फूटा गुस्सा
इस बीच पाकिस्तानी दिग्गज मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि अगर क्रिकेट बोर्ड से 'राजनीतिक प्रभाव' नहीं हटाया गया तो स्थिति में सुधार की कोई उम्मीद नहीं है। पाकिस्तान की हार के बाद एक्स पर उनका गुस्सा फूटा। उन्होंने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी पर भी निशाना साधा।
पर्सनल एजेंडा को दूर करें
यूसुफ ने एक्स पर लिखा, "जब तक हम पाकिस्तान क्रिकेट से पॉलिटिकल इंफ्लूएंस और पर्सनल एजेंडा को दूर नहीं करते, तब तक हम उस टीम के रूप में वापस नहीं लौट सकते जो कभी थी। यह हमारे क्रिकेट इतिहास का सबसे काला दौर है। मेरा दिल इससे बहुत दुखी है। अयोग्य व्यक्तियों को पद से और टीम से हटा देना चाहिए।"
Unless we remove political influence and personal agendas from Pakistan cricket, we cannot return to the team we once were. This is the darkest period in our cricketing history, and my heart bleeds for it. Incompetent individuals must be removed from office and from the team.
— Mohammad Yousaf (@yousaf1788) February 16, 2026
भारतीय टीम ने बनाए 175 रन
अगर बात करें भारत-पाकिस्तान मैच की सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ। ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। ईशान ने 40 गेंदों का सामना किया और 77 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के भी लगाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32, तिलक वर्मा ने 25 और अंत में शिवम दुबे ने 27 रनों का योगदान दिया।
खबरें और भी
114 रन पर सिमटी पाकिस्तान टीम
जवाब में पाकिस्तान टीम 114 रन पर ढेर हो गई। पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को पवेलियन भेज दिया। दूसरी ओवर में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट चटकाए। उन्होंने सैम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा का शिकार किया। इन झटकों से पाकिस्तान टीम उबर ही नहीं पाई। पाकिस्तान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए।