Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले डेरिल मिचेल ने भरी हुंकार, बोले - 'हम फाइनल में...'

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 10:06 PM (IST)

    न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल से पहले टीम की रणनीति और आत्मविश्वास पर बात की। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड चीजो ...और पढ़ें

    डेरिल मिचेल

    डेरिल मिचेल

    HighLights

    1. डेरिल मिचेल ने टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल से पहले आत्मविश्वास व्यक्त किया

    2. न्यूजीलैंड को भारत में खेलने के हालिया अनुभव का लाभ मिलेगा

    3. टीम का सामना कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका से, फाइनल की उम्मीद

    पीटीआई, कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने सोमवार को कहा कि न्यूजीलैंड चीजों को जरूरत से ज्यादा बड़ा नहीं बनाता और टीम को टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत में खेलने के हालिया अनुभव से फायदा होगा। न्यूजीलैंड बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में पहले सेमीफाइनल में पिछली बार की उपविजेता दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा।

    मिचेल ने कहा कि 'ब्लैक कैप्स' को मैदान के अंदर और बाहर किस तरह काम करना है, इसे लेकर पूरी स्पष्टता है। उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट से कहा कि हम टीम के तौर पर कैसे खेलना चाहते हैं, इसे लेकर पूरी तरह स्पष्ट हैं। हम चीजों को जितना है उससे बड़ा नहीं बनाते लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने को लेकर बेहद उत्साहित हैं और खुद को भाग्यशाली मानते हैं।

    मिचेल ने फाइनल में पहुंचने की जताई उम्मीद

    उन्होंने कहा कि हम इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। हम मैच के दौरान छोटे-छोटे पलों को भुनाने के बारे में बात करते है और हमें उम्मीद है कि हम कुछ दिनों के बाद खेले जाने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे। न्यूजीलैंड की टीम इस साल की शुरूआत से भारत में है। टीम ने विश्व कप से पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भाग लिया था।

    न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मुकाबला

    न्यूजीलैंड की टीम सुपर-8 में एक ही मैच जीत सकी थी लेकिन उन्होंने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। पाकिस्तान और कीवी टीम के 3-3 अंक थे लेकिन बेहतर रन रेट की वजह से न्यूजीलैंड ने क्वालीफाई किया। अब 4 मार्च को कोलकाता में उनका सामना साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाला है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'फोन बंद किया, सोशल मीडिया से दूरी...,' संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसे मचाया तहलका? खोले सारे राज

    यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए अनिल कुंबले-हरभजन और जहीर खान की शरण में BCCI, दिग्गजों से मांगी खास मदद