Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए अनिल कुंबले-हरभजन और जहीर खान की शरण में BCCI, दिग्गजों से मांगी खास मदद

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 09:00 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत के पूर्व दिग्गजों से खास मदद मांगी है। बोर्ड ने युवा खिलाड़ियों को सलाह देने के लिए अनिल कुंबले, हरभजन सिं ...और पढ़ें

    हरभजन सिंह-जहीर खान

    हरभजन सिंह-जहीर खान

    HighLights

    1. हरभजन सिंह, अनिल कुंबले और जहीर खान से खास मदद

    2. BCCI ने युवा प्लेयर्स के लिए लगाया कैंप

    3. जूनियर खिलाड़ियों को टिप्स देंगे पूर्व दिग्गज

    पीटीआई, कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूर्व भारतीय दिग्गज जहीर खान और हरभजन सिंह से बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में विशेष शिविरों में अपनी सेवाएं देने के लिए संपर्क किया है। बीसीसीआई ने इन शिविरों के कुछ खिलाड़ियों की सूची तैयार की है। इस सूची में ऐसे खिलाड़ी शामिल किए गए हैं जो भविष्य में भारत की तरफ से खेल सकते हैं।

    इन खिलाड़ियों में आयु वर्ग और प्रथम श्रेणी क्रिकेट के अलावा भारत-ए और भारत की सीनियर टीम की तरफ से कुछ मैच खेलने वाले खिलाड़ी शामिल हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान युवा तेज गेंदबाजों के साथ पांच दिवसीय शिविर के लिए पहले ही बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। ये युवा गेंदबाज सीनियर टीम में जगह बनाने के करीब हैं या उसके लिए कुछ मैच खेल चुके हैं।

    वीवीएस लक्ष्मण ने किया संपर्क

    पता चला है कि सीओई के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने भारतीय क्रिकेट की अगली पीढ़ी को तैयार करने में मदद करने के लिए अपने पूर्व साथियों से चार से पांच दिन के विशेष शिविरों के लिए संपर्क किया था। इससे अवगत बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा कि लक्ष्मण ने विशेष शिविरों के लिए जहीर, हरभजन और अनिल कुंबले से संपर्क किया है। हरभजन ऑफ स्पिनरों के लिए चार या पांच दिवसीय शिविर के लिए अपना कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं।

    वह उन उभरते हुए खिलाडि़यों की मदद करने के लिए उत्सुक हैं जिन्होंने आयु वर्ग और भारत-ए स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि यह एक स्वागत योग्य पहल है जहां भारत के लिए 100 से अधिक टेस्ट मैच खेल चुके खिलाड़ी अगली पीढ़ी के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे।

    खबरें और भी

    अनिल कुंबले देंगे टिप्स

    माना जा रहा है कि टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज अनिल कुंबले से कलाई के स्पिनरों के लिए एक शिविर आयोजित करने का अनुरोध किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने से पहले विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे क्योंकि इनमें से कई खिलाड़ियों को अपनी-अपनी आइपीएल टीमों से जुड़ना होगा।

    इस बीच भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वीआरवी सिंह और श्रीनाथ अरविंद उन प्रमुख नामों में शामिल हैं, जिन्होंने सेंटर आफ एक्सीलेंस में तेज गेंदबाजी कोच के स्थायी पद के लिए आवेदन किया है। वीआरवी और अरविंद दोनों ने सीओई में विभिन्न आयु वर्ग के शिविरों में काम किया है। बीसीसीआई इंग्लैंड के ट्राय कूली की जगह पर तेज गेंदबाजी विभाग के प्रमुख की तलाश में है। स्पिन गेंदबाजी विभाग की कमान फिलहाल पूर्व भारतीय गेंदबाज सुनील जोशी के हाथ में है।

    यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान को लगेगा एक और झटका, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज हो सकती है रद!

    यह भी पढ़ें- 'मैं बेबस और घबराया हुआ था...,' भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान डरे हुए थे रोहित शर्मा; हिटमैन ने किया बड़ा खुलासा