Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान को लगेगा एक और झटका, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज हो सकती है रद!

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 08:42 PM (IST)

    पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं और रद किया जा सकता है। ये फैसला ईरान-इजराय ...और पढ़ें

    पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश सीरीज

    पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश सीरीज

    HighLights

    1. पाकिस्तान-बांग्लादेश सीरीज पर मंडराया संकट

    2. 11 मार्च से खेली जानी है 3 मैचों की वनडे सीरीज

    3. BCB ने भी दी प्रतिक्रिया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच इसी महीने तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। हालांकि, इस सीरीज पर अब संकट के बादल मंडरा रहे हैं और इसे रद किया जा सकता है। ये सीरीज 11 मार्च से शुरू होने वाली है और इसके लिए पाकिस्तान को 9 मार्च को ढाका पहुंचना है। हालांकि, अब इस सीरीज के रद होने की संभावना है लेकिन अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी है। उसने सुपर-8 में अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को हराया लेकिन रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। अब पाक को वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करना है लेकिन ईरान-इजरायल वॉर की वजह से ये सीरीज रद की जा सकती है।

    पाकिस्तान-बांग्लादेश सीरीज हो सकती है रद

    ईरान-इजरायल वॉर की वजह से तमाम देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। इसकी वजह से कई देशों की फ्लाइट्स भी रद हो गई हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा फैसला लिया गया है। अब इसका असर पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। ये तीनों मैच 11, 13 और 15 मार्च को ढाका में खेले जाने हैं लेकिन इसको लेकर अब अनिश्चितता बनी हुई है। बांग्लादेश की पिछले साल अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के बाद ये पहली सीरीज है और उस पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

    सुरक्षा की पाकिस्तान को चिंता

    पाकिस्तान की मीडिया जियो सुपर की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस समय क्षेत्र में अस्थिरता बनी हुई है। पीसीबी की मानें, तो ये दौरा ऐसे समय में ही मुमकिन हो सकता है, जब क्षेत्र में यात्रा को लेकर कोई रिस्क नहीं होगा। दूसरी तरफ बांग्लादेश का कहना है कि उन्हें इस दौरे को रद करने के मामले में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है और पीसीबी की तरफ से कोई संवाद नहीं किया गया है।

    खबरें और भी

    BCB का जवाब आया सामने

    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के ऑपरेशंस चेयरमैन नजमुल आबेदीन ने कहा, पाकिस्तान की तरफ से इस सीरीज के प्लान में किसी भी तरह के बदलाव की कोई जानकारी नहीं दी गई है। अगर वे ऐसा कहते हैं कि हम यात्रा नहीं कर सकते, तो इसको लेकर हम कुछ नहीं कर सकते हैं लेकिन पीसीबी की तरफ से इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

    यह भी पढ़ें- 'मैं बेबस और घबराया हुआ था...,' भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान डरे हुए थे रोहित शर्मा; हिटमैन ने किया बड़ा खुलासा

    यह भी पढ़ें- सौरव गांगुली ने सूर्या-गंभीर से संजू सैमसन को लेकर की बड़ी मांग, सेमीफाइनल मुकाबले से पहले दे डाली बड़ी चेतावनी