Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बाबर आजम को टीम से बाहर करें', पूर्व पाकिस्‍तानी कप्‍तान ने फिर कटाई नाक; प्रदर्शन देख आप भी पकड़ लेंगे माथा

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 07:39 PM (GMT+05:30)

    बिग बैश में पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान बाबर आजम सिडनी सिक्‍सर्स का हिस्‍सा हैं। बाबर आजम का प्रदर्शन इस सीजन में कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 11 पार ...और पढ़ें

    खामोश है बाबर आजम का बल्‍ला।

    खामोश है बाबर आजम का बल्‍ला।

    HighLights

    1. बाबर आजम का नहीं चल रहा बल्‍ला

    2. स्मिथ के साथ ओपनिंग कर रहे बाबर

    3. अब प्‍लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्‍ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश में पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान बाबर आजम सिडनी सिक्‍सर्स का हिस्‍सा हैं। टूर्नामेंट में बाबर ने न सिर्फ अपनी बल्‍लेबाजी, बल्कि खराब फील्डिंग के कारण भी चर्चा में रहे हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर मार्क वॉ ने सिडनी सिक्सर्स से बीबीएल में सख्त रुख अपनाने का आग्रह किया है और सुझाव दिया है कि जीत की संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए बाबर आजम को टीम से बाहर करने पर विचार किया जाए।

    बाबर का नहीं चल रहा बल्‍ला

    बाबर आजम का प्रदर्शन इस सीजन में कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 11 पारियों में केवल 202 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 22.44 की और स्ट्राइक रेट 103.06 की रही है। मौजूदा सीजन में बाबर का बेस्‍ट स्‍कोर 58 रन है। टॉप ऑर्डर में बाबर के फेल होने से स्‍टीव स्मिथ की जिम्‍मेदारी बढ़ गई है। वॉ ने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव की सिफारिश की। उन्‍होंने डेनियल ह्यूजेस, जॉर्डन सिल्क या मोइसेस हेनरिक्स को सलामी बल्लेबाज के रूप में शामिल करने पर विचार करने को कहा।

    कुछ बदलाव करने की जरूरत

    वॉ ने फॉक्स स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें थोड़ी सख्ती बरतने और अपनी बल्लेबाजी में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। फिलहाल उनकी बल्लेबाजी लगभग पूरी तरह से स्टीव स्मिथ पर निर्भर है। सैम करन ने एक मैच में टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला था, लेकिन अब वह टीम में नहीं हैं। इस समय टीम में ज्यादा खिलाड़ी फॉर्म में नहीं हैं। इसलिए मैं डेनियल ह्यूजेस या जॉर्डन सिल्क में से किसी एक को टीम में शामिल करने पर विचार कर रहा हूं।"

    उन्‍होंने कहा, मुझे बाबर आजम को टीम से बाहर करना पड़ेगा। मैं जानता हूं कि वो विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं, लेकिन ओपनिंग में वो लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। जब आप इस टूर्नामेंट को जीतने की सोच रहे होते हैं तो आपको ओपनर्स से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होती है। अब तक बाबर ऐसा नहीं कर पाए हैं।

    खबरें और भी

    वॉ ने कहा, नए ओपनर के तौर पर आप मोइसेस हेनरिक्स, ह्यूजेस या सिल्क में से किसी एक को टीम में शामिल कर सकते हैं। मैं यही सोच रहा हूं। इस कदम से सिक्सर्स को अपनी बैटिंग लाइनअप मजबूत करने और टूर्नामेंट के अहम प्लेऑफ चरण में अपनी जीत की संभावनाओं को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें- BBL 2026: बाबर आजम ने एक बार फिर कटाई नाक, अपनी टीम की हार के बने सबसे बड़े 'विलेन'

    यह भी पढ़ें- बाबर आजम और स्टीव स्मिथ के बीच सब कुछ नहीं है ठीक! ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के बयान से उठा राज से पर्दा, कहा- 'वो अच्छी बैटिंग...'