वैभव सूर्यवंशी की क्या है सबसे बड़ी कमजोरी? पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कर दिया बड़ा खुलासा
वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी का किसी के पास कोई जवाब नहीं दिख रहा है। ऐसे में वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ने उनकी कमजोरी बताई है। उन्हें आउट क ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इयान बिशप ने बड़ा बयान दिया है। बिशप ने सूर्यवंशी की कमजोरी पर बात की है। उन्होंने सूर्यवंशी के खिलाफ, वो योजना बताई है, जिससे उन्हें गेंदबाज जल्दी आउट कर सकते हैं। 15 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी आक्रामक बैटिंग से सभी को हैरान कर रखा है। आईपीएल 2026 में वे बल्ले से तबाही मचा रहे हैं।
सूर्यवंशी ने आईपीएल में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का जड़ा। इसके बाद पैट कमिंस की भी पहली बॉल को मैदान से बाहर भेज दिया। वैभव ने अपनी बल्लेबाजी की चर्चा पूरी दुनिया में छेड़ दी है। पाकिस्तान के एक एक्सपर्ट ने, तो यहां तक दावा कर दिया कि उनके बैट में कोई एआई चिप लगी है। ऐसे में उनकी कमजोरी पर बिशप ने बात की है।
वैभव सूर्यवंशी की इयान बिशप ने बताई कमजोरी
ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बात करते हुए बिशप ने कहा, "तकनीकि रूप से देखें, तो उनका बैट स्विंग थोड़ा अनोखा है। बेसबॉल जैसा स्विंग है। उनकी कमजोरी क्या है, इसको लेकर कुछ भी कहना फिलहाल मुश्किल है। उनके खिलाफ बैक ऑफ लेंथ डिलीवरी काम करती है। अगर आप शुरुआत में उनके बल्ले का बाहरी किनारा नहीं लगा पाते हैं, तो गेंद मैदान के बाहर जा सकती है। मुझे नहीं लगता है कि अभी मैं उनके खिलाफ कोई एक निश्चित रणनीति बता सकता हूं।"
IPL 2026 में धमाल मचा रहे हैं सूर्यवंशी
आईपीएल 2026 में वैभव रेड हॉट फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 9 मैचों में 400 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत 44.44 और स्ट्राइक रेट 238.10 की रही है। वे पहली गेंद से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करते हैं, जिससे उनकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
खबरें और भी
बाएं हाथ के बल्लेबाज के द्वारा इस तरह के प्रदर्शन को देखते हुए, उनके बैट में चिप लगे होने की बातें होने लगी। इसको लेकर सूर्यवंशी ने भी जवाब दिया। जब उनसे एआई चिप को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, "मेरे बैट में भगवान ने ही चिप लगाकर दिया है और मैं उसी का इस्तेमाल कर रहा हूं।"