विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारतीय क्रिकेटर ने ही बता डाला Vaibhav Sooryavanshi को रोकने का तरीका, गेंदबाजों की होगी मौज

Updated: Fri, 14 Aug 2026 03:59 PM (IST)

भारतीय क्रिकेटर ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को रोकने का एकमात्र तरीका बताया है। सूर्यवंशी ने युवा उम्र में ही आक्रामक बल्‍लेबाजी के रूप में अपनी छवि स्‍थापित की है।

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के पूर्व दिग्‍गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने वैभव सूर्यवंशी की आक्रमकता को रोकने का एकमात्र तरीका बताया है। भज्‍जी ने कहा कि गेंदबाजों को इस बात का ध्‍यान रखना होगा कि 15 साल के बल्‍लेबाज को रन बनाने से रोकने के बजाय उसका विकेट लेने की कोशिश करें।

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने बहुत जल्‍द एक विस्‍फोटक बल्‍लेबाज के रूप में अपनी छवि स्‍थापित की। हरभजन सिंह ने स्‍वीकार किया कि उन्‍होंने इतनी युवा उम्र में कभी किसी खिलाड़ी को हावी होते हुए नहीं देखा।

वो अलग खिलाड़ी है

हरभजन सिंह ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'वैभव सूर्यवंशी शानदार खिलाड़ी है। वो अलग खिलाड़ी है। मैंने उनके जैसा खिलाड़ी पहले कभी नहीं देखा। 14-15 साल की उम्र में वो दुनिया पर हावी होकर खेल रहा है।' पता हो कि आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप हासिल की थी।

वैसे, 2025 में केवल 14 की उम्र में राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए डेब्‍यू करके वैभव ने इतिहास रचा था। उन्‍होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक ठोककर रिकॉर्ड्स बुक को तितर-बितर कर दिया था। 15 साल और 99 दिन की उम्र में वैभव अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर शतक जमाने वाले सबसे युवा बल्‍लेबाज बने।

वैभव पर आक्रमण करो

सूर्यवंशी की निडरता आईपीएल के दौरान खुलकर दिखी जब उन्‍होंने प्रमुख तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस की पहली गेंदों पर छक्‍के जमाए। हरभजन सिंह का मानना है कि युवा बल्‍लेबाज के लिए गेंदबाजों का सोचना कि कहां गेंद डाली जाए, यह बैटर के लिए बड़ी बात है।

हरभजन सिंह ने कहा, 'जब दुनिया के शीर्ष गेंदबाज उसे गेंदबाजी करते हैं तो असल में वो सोचते हैं कि कहां गेंद डाले। यह अपने आप में बड़ा बयान है। तो कोई गेंदबाज सूर्यवंशी को कौन-सी गेंद डाले? बचने का एकमात्र तरीका है कि वैभव पर आक्रमण करें। आप उसका विकेट लेने के लिए जाएं।'

अगली गेंद पर आउट करने की सोचे

46 साल के भज्‍जी ने कहा, 'यह सोच कभी कारगर नहीं भी साबित हो सकती है। कभी आपकी धुनाई हो सकती है। वैभव छक्‍के जड़ सकता है। मगर यह खेल का हिस्‍सा है। आपको मानना होगा कि वो अच्‍छा बल्‍लेबाज है।' हरभजन ने कहा कि सूर्यवंशी को पावरप्‍ले में बांधे रखना वो पसंद करेंगे।

उन्‍होंने कहा, 'वैभव क्‍या कर रहा है, उस हिसाब से फील्डिंग तय नहीं करूंगा। मैं अपने हिसाब से फील्डिंग की जमावट करूंगा। अगर मैं रन रोकने जाऊंगा तो विकेट नहीं ले पाऊंगा। आप उन पर हावी होने की कोशिश करें और विकेट लेने जाएं। आपको सफलता मिल भी सकती है और नहीं भी। यह बस समय की बात है। आपको मानना पड़ेगा कि वो बेहतर हैं।'

यह भी पढ़ें- 'वो मेरी गलती नहीं थी', 26 साल पुराने किस्से पर हरभजन सिंह ने अब दी सफाई; BCCI को लपेटा

यह भी पढ़ें- IND vs SL: 'गौतम गंभीर की इतनी आलोचना क्‍यों? बहुत बढ़‍िया बंदा है वो', भारतीय हेड कोच के समर्थन में आए हरभजन सिंह