Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs RR: 'उन्हें जिम्मेदारी लेनी होगी…', हार के बाद भड़के कप्तान Hardik Pandya; किस पर फोड़ा बम?

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 10:27 AM (IST)

    Hardik Pandya Statement: MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2026 के अपने तीसरे मैच में टीम को मिली हार की वजह बताई। उन्होंने गेंदबाजों पर हार का ठ ...और पढ़ें

    हार के बाद भड़के कप्तान Hardik Pandya; किस पर फोड़ा बम?

     हार के बाद भड़के कप्तान Hardik Pandya; किस पर फोड़ा बम?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Hardik Pandya Statement: आईपीएल 2026 के 13वें मैच में रियान पराग की राजस्थान रॉयल्स (RR) ने हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस (MI) को 27 रनों से धूल चटाकर प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 का ताज अपने नाम कर लिया। 

    राजस्थान की इस धमाकेदार जीत के हीरो रहे उनके ओपनर्स, जिन्होंने मुंबई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। मैच में मिली हार के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या काफी भड़के हुए नजर आए। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान हार का जिम्मेदार गेंदबाजों को ही ठहराया। उनका कहना है कि इस मैच में गेंदबाजों को जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी, जिन्होंने ली नहीं। 

    जायसवाल और सूर्यवंशी का तूफान

    राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने ठोस शुरुआत दिलाई, जिसने मैच का रुख ही बदल दिया। यशस्वी जायसवाल ने केवल 32 गेंदों में 77 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। दूसरी ओर, वैभव सूर्यवंशी ने महज 14 गेंदों में 39 रन ठोक दिए, जिसमें उन्होंने 5 शानदार छक्के जड़े। 

    हार के बाद भड़के कप्तान Hardik Pandya

    मैच के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या (MI Captain Hardik Pandya) ने पावरप्ले में टीम की गेंदबाजी को लेकर कहा, 

     

     

    मुझे लगता है कि हमने वैसी गेंदबाजी नहीं की जैसी हमें करनी चाहिए थी और उन्होंने (राजस्थान) बहुत शानदार खेल दिखाया। हमारे गेंदबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी। एक बॉलिंग ग्रुप के तौर पर हम बिल्कुल भी लय में नहीं थे, जबकि राजस्थान ने जबरदस्त क्रिकेट खेला।

    -

    हार्दिक पांड्या

    खबरें और भी

    जब हार्दिक से पूछा गया कि क्या बल्लेबाजी पर कोई सवाल है, तो इस पर उन्होंने कहा,

     

     

    मैं इस हार के लिए बल्लेबाजी को दोष नहीं दूंगा। यह निश्चित रूप से हमारी गेंदबाजी यूनिट थी जिसे जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। टी20 क्रिकेट में सब कुछ उन कुछ सही गेंदों के बारे में होता है। अगर आप देखें तो हम 27 रन से हारे, इसका मतलब है कि सिर्फ 5 अच्छी गेंदें और 5 छक्के कम। अगर हमने सही गेंदें फेंकी होतीं, तो हम खेल में बने रहते। लेकिन जैसा कि मैंने कहा, उनके ओपनर्स ने शुरुआती कुछ ओवरों में ही हमें मैच से बाहर कर दिया। उसके बाद हम पूरे मैच में बस वापसी की कोशिश ही करते रह गए और अंत में पीछे छूट गए।

    -

    हार्दिक पांड्या

    हार्दिक ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा, "एक 17 या 16 साल के लड़के को जिस तरह से उसने खेला, उसे देखना काफी दिलचस्प है। उसी समय, इतनी सारी बातें करना। गेम की तैयारी में उसे बहुत सपोर्ट किया गया। तो हां, जिस तरह से वह बैटिंग करता है, उसमें जिस तरह की निडरता है, उसके पास जिस तरह के शॉट्स हैं, उसे देखना कमाल का है। मैं उसे भविष्य के लिए बहुत-बहुत गुड लक विश करता हूं। "

    उन्होंने आरसीबी के खिलाफ अपने अगले मैच को लेकर कहा कि बस अपनी गलतियों से सीखना है। कल फिर नई सुबह होगी, सूरज उगेगा। इसलिए, हमें अपनी कमियों को सुधारना होगा और अगले मैच के लिए अच्छी तैयारी करनी होगी।

    यह भी पढ़ें- RR vs MI: 'हम पर कोई यकीन नहीं कर रहा था...', जीत की हैट्रिक लगाकर कप्तान रियान पराग गदगद

    यह भी पढ़ें- RR vs MI Match Preview: रॉयल्स से मुकाबले में हार्दिक पांड्या की वापसी पर होंगी नजरें, मुंबई को जीत की तलाश