Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RR vs MI Match Preview: रॉयल्स से मुकाबले में हार्दिक पांड्या की वापसी पर होंगी नजरें, मुंबई को जीत की तलाश

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 05:00 AM (IST)

    पिछले मैच में हार के बाद मुंबई इंडियंस को उम्मीद है कि कप्तान हार्दिक पंड्या राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मंगलवार के आईपीएल मैच में वापसी करेंगे। हार्दिक ...और पढ़ें

    राजस्थान को घर में मिलेगी मुंबई की चुनौती

    राजस्थान को घर में मिलेगी मुंबई की चुनौती

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, गुवाहाटी: पिछले मैच में हार के बाद वापसी के लिए प्रतिबद्ध मुंबई इंडियंस को उम्मीद होगी कि कप्तान हार्दिक पंड्या पूरी तरह से फिट होकर राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध मंगलवार को होने वाले आईपीएल के मैच में खेलेंगे। हार्दिक अस्वस्थ होने के कारण दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे जिसमें उनकी टीम को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

    हार्दिक की अनुपस्थिति में भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अगुआई की थी लेकिन टीम को हार्दिक के आलराउंड खेल की कमी महसूस हुई। हार्दिक की अनुपस्थिति के कारण टीम संयोजन में भी फेरबदल करना पड़ा। उनकी जगह टीम में शामिल किए गए दीपक चाहर ने सधी हुई गेंदबाजी की, लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की जगह कोर्बिन बॉश को लाने का फैसला उल्टा पड़ गया, क्योंकि दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने जमकर रन लुटाए।

    वापसी को तैयार पांड्या

    इसके बाद हार्दिक ने अभ्यास शुरू कर दिया है और वह वापसी को तैयार हैं। पहले मैच में गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर पिछले मैच में महंगे साबित हुए, वहीं हमेशा भरोसेमंद रहने वाले जसप्रीत बुमराह किफायती तो रहे हैं लेकिन इस सत्र में अभी तक विकेट नहीं ले पाए हैं। स्पिन विभाग में मिचेल सैंटनर ने अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर की जगह टीम में अपने चयन को सही साबित किया और संभावना है कि वह अपना स्थान बरकरार रखेंगे। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को हालांकि राजस्थान के शीर्ष क्रम के विरुद्ध अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

    राजस्थान की मजबूत बल्लेबाजी

    वहीं दूसरी ओर राजस्थान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। राजस्थान की टीम ने अभी तक आक्रामक रवैया अपनाया है और मुंबई को उस सतर्क रहने की जरूरत होगी। आरंभिक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दी है, जिसके बाद ध्रुव जुरेल ने लय कायम रखी है।

    खबरें और भी

    कप्तान रियान पराग ने अभी तक बल्ले से कोई खास योगदान नहीं दिया है, लेकिन उन्हें अपने नेतृत्व कौशल से आत्मविश्वास मिलेगा। उन्होंने अब तक अपनी कप्तानी से प्रभावित किया है, विशेषकर डेथ ओवरों में लिए गए उनके रणनीतिक फैसलों से जिसके कारण रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस पर रोमांचक जीत दर्ज की थी।

    गेंदबाजों ने किया प्रभावित

    गेंदबाजों में तुषार देशपांडे और रवि बिश्नोई का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। बिश्नोई दो मैचों में पांच विकेट लिए हैं। वहीं देशपांडे ने टाइटन्स के खिलाफ आखिरी ओवर में 10 रन का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए डेथ ओवरों के अपने कौशल का अच्छा नमूना पेश किया था। मुंबई की टीम अंक तालिका में अभी छठे स्थान पर है जबकि राजस्थान दूसरे स्थान पर है।

    दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-

    राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरॉन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जडेजा, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा।

    मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, दानिश मालेवार, राबिन मिंज, रयान रिकल्टन, शेरफन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कोर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडे, मोहम्मद इजहार, रघु शर्मा।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: बल्लेबाजों के तूफान को रोकने राशिद खान तैयार कर रहे हैं 'ब्रह्मास्त्र', मिस्ट्री स्पिनर ने खुद किया खुलासा

    यह भी पढ़ें- RCB vs CSK: टिम डेविड के कसीदे पढ़ते हुए वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने किया अश्लील इशारा, साथियों की छूटी हंसी; देखें Video