Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND A vs SL A: दांबुला में तिरंगा लहराने के बाद श्रीलंका पर बरसे कप्तान तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में पढ़े कसीदे

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 08:34 PM (IST)

    इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को ट्राई नेशन की सीरीज के फाइनल मुकाबले में हराया। इसके कप्तान तिलक वर्मा ने बड़ा बयान दिया है। ...और पढ़ें

    तिलक वर्मा

    तिलक वर्मा

    HighLights

    1. इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को फाइनल में हराया

    2. तिलक वर्मा ने दिया बड़ा बयान

    3. वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 94 रन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका-ए के खिलाफ ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल मुकाबले में इंडिया-ए ने जीत हासिल की। मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। हालांकि, उन्होंने गेंदबाजी को लेकर चिंता जताई। तिलक का मानना है कि वे भले ही फाइनल जीत गए हों लेकिन गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी नहीं की।

    तिलक का कहना है कि भारतीय टीम में ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार खेल दिखाया है। उन्हें अनुभव है और इसी वजह से टीम इंडिया को जीत मिली है। खिताबी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल कर दिखाया और उन्होंने 29 गेंदों पर 94 रनों की पारी खेली। इसके बाद तिवक ने उनकी खूब तारीफ की है।

    तिलक वर्मा ने की बल्लेबाजों की जमकर तारीफ

    फाइनल मुकाबला जीतने के बाद पोस्ट प्रजेंटेशन में बात करते हुए तिलक ने कहा, "इस टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ियों ने अपना जज्बा दिखाया है। खासकर ऐसे समय में, जब हम अफगानिस्तान और श्रीलंका से हार गए थे। इसके बाद बड़े अंतर से जीत हासिल करना और मैदान पर ऐसा रवैया दिखाना शानदार था। सभी ने अपने राज्यों के लिए घरेलू मुकाबले खेले हैं। इस वजह से सभी के पास अनुभव है। आप हमारे पावरप्ले और उसके बाद खेलने का तरीका देखें, तो हम वो शानदार था।"

    भारत-ए के कप्तान ने आगे कहा, "वैभव और आर्या ने हमारे लिए शानदार शुरुआत की है। हमें पता था कि हमें बीच के ओवरों में अच्छी साझेदारी चाहिए और ये हमारे लिए बड़ी चुनौती थी। हमारे पास बहुत अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है लेकिन ऐसा एकतरफा सीरीज में होता है। हम गेंदबाजी में उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे लेकिन अंत में परिणाम ही मायने रखता है। हम जीतते हैं, तो अच्छा लगता है लेकिन गेंदबाजी में हमें कुछ सीखने की जरूरत है।"

    खबरें और भी

    भारत-ए ने श्रीलंका-ए को हराया

    दांबुला में खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के 94 रनों की पारी के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 377 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 311 रनों पर सिमट गई और उन्हें मुकाबले में 66 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ टीम इंडिया ने ट्राई सीरीज का फाइनल जीत लिया और ट्रॉफी अपने नाम किया।

    यह भी पढ़ें- 'शायद लोगों को यह पता नहीं', फाइनल में जीत के बाद Vaibhav Suryavanshi किया अपने प्‍लान का खुलासा

    यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi के तूफान में उड़ा श्रीलंका, इंडिया ए ने फाइनल जीतकर किया ट्राई सीरीज पर कब्जा