IND vs AFG: 'विराट कोहली का बाहर होना हमारे लिए तगड़ा झटका', भारतीय कोच के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कने
विराट कोहली को लेकर ये जानकारी सामने आई है कि वे चोट की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। इसको लेकर टीम इंडिया ने चुप्पी तोड़ी है। ...और पढ़ें

विराट कोहली (फोटो: BCCI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
अभिषेक त्रिपाठी, जागरण, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। इस पर टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उनका बाहर होना हमारे लिए बड़ा झटका है।
कोहली आईपीएल 2026 के फाइनल में खेले थे और नाबाद 75 रनों की पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दूसरी बार चैंपियन बनाया था। अब अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू होने वाली सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अब तक इसको लेकर कोई जानकारी नहीं आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
विराट का बाहर होना बड़ा झटका: रयान टेन डोशेट
भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने विराट कोहली की चोट को लेकर कहा, "इस बारे में आधिकारिक जानकारी जल्द ही आएगी, लेकिन अगर विराट कोहली जैसे खिलाड़ी टीम से बाहर होते हैं, तो यह हमेशा एक बड़ा झटका होता है।"
विराट ने 31 मई को आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला खेला था लेकिन अब वे चोटिल हो गए हैं। उनका वनडे सीरीज में खेलना मुश्किल है क्योंकि वे तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाएंगे।
रोहित की फिटनेस पर भी सवाल
कोहली ही नहीं रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी सवाल हैं। उनकी वनडे सीरीज में उपलब्धता को लेकर अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। रोहित आईपीएल 2026 के दौरान हैमिस्ट्रिंग समस्या से जूझ रहे थे और वे इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मुकाबला खेल रहे थे। अब उनका खेलना भी मुश्किल लग रहा है। उनकी फिटनेस पर भी बीसीसीआई की नजर है और रोहित भी चोट की वजह से बाहर हो सकते हैं।
खबरें और भी
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का शेड्यूल
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में होगी। इसके बाद वनडे सीरीज का आगाज 13 जून से होगा और पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा।
पहला वनडे - 13 जून 2026, धर्मशाला
दूसरा वनडे - 17 जून 2026, लखनऊ
तीसरा वनडे 20 जून 2026, चेन्नई
यह भी पढ़ें- IND vs AFG ODI: भारत की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही, कोहली के बाद Rohit की चोट ने बढ़ाई चिंता
यह भी पढ़ें- Lalit Modi का खुलासा, 19 साल पहले सचिन, द्रविड़ और गांगुली से मैच खेलने के लिए मांगी थी भीख