Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी से इस बात की उम्मीद नहीं कर रहे थे श्रेयस अय्यर, मैच के बाद कप्तान ने जो कहा वो कर गया हैरान

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 10:29 AM (IST)

    वैभव सूर्यवंशी ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। वैभव को लेकर अय्यर ने मैच के बाद बड़ी बात कही है। ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर ने कही बड़ी बात

    वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर ने कही बड़ी बात

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार सभी को था और ये इंतजार शनिवार रात पूरा भी हो गया। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड पर वैभव ने डेब्यू किया। हालांकि, उनके पहले मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद कप्तान अय्यर ने बताया है कि वह एक बात की उम्मीद वैभव से नहीं कर रहे थे।

    वैभव भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। वैभव ने 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू किया है। वहीं सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए अपना पहला मैच खेला था।

    नहीं की थी उम्मीद

    इस मैच में वैभव ने 10 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 16 रन बनाए। वह एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में स्टम्प हो गए। मैच के बाद अय्यर ने कहा कि वह जानते थे कि वैभव नर्वस नहीं होंगे और इसकी उम्मीद उन्होंने की नहीं थी। वैभव ने वही किया। वह बिना नर्वस हुए मैदान पर उतरे।

    अय्यर ने कहा, "मुझे लगता है कि उनका नजरिया बिने डरे खेलने का है। उनको देखना शानदार है। मैं उम्मीद नहीं कर रहा था कि वह नर्वस होंगे। उन्होंने बीते कुछ महीनों और साल में शानदार क्रिकेट खेला है। वह निश्चित तौर पर मौके पर खरा उतरे हैं। उनको देखना सुखद एहसास है।"

    खबरें और भी

    ऐसा रहा मैच

    भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 190 रन बनाए थे। इस स्कोर के सामने इंग्लैंड की टीम शुरुआत में लड़खड़ा गई थी, लेकिन फिर उसने एक ओवर पहले टारगेट हासिल करते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की। भारत के लिए ईशान किशन ने 49 रन बनाए तो वहीं अभिषेक शर्मा ने 43 रनों की पारी खेली।

    इंग्लैंड के लिए जैकब बैथल का बल्ला चला जिन्होंने 46 गेंदों पर पांच चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 76 रन बनाए। कप्तान हैरी ब्रूक ने 15 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ दिया फैन का हाथ, बीच स्टेडियम में दर्द से कराहने लगा शख्स; वायरल हो गया Video

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: 'मैं किसी एक को दोष नहीं देना चाहता', हार के बाद श्रेयस अय्यर ने किस पर कसा तंज?