विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs ENG: 'मैं किसी एक को दोष नहीं देना चाहता', हार के बाद श्रेयस अय्यर ने किस पर कसा तंज?

Published: Sun, 05 Jul 2026 08:52 AM (IST)

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को हरा दिया और इसी ...और पढ़ें

हार से निराश हुए श्रेयस अय्यर

हार से निराश हुए श्रेयस अय्यर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मैनचेस्टर में टीम इंडिया ने जिस तरह से शुरुआती ओवरों में विकेट लेकर इंग्लैंड को परेशानी में डाल दिया था उससे लगा था कि वह दूसरा टी20 मैच आसानी से जीत लेगी। तभी पासा पलट गया और भारत को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से कप्तान श्रेयस अय्यर काफी हताश हैं और उन्होंने टीम के अंदरखाने की सच्चाई को इशारों-इशारों में बयां कर दिया है।

कप्तानी में बदलाव करने के बाद भारत की टी20 टीम को अभी तक कोई जीत नसीब नहीं हुई है। इसका एक कारण टीम के अंदर का माहौल हो सकता है जिसमें चीजें उतनी स्पष्ट नहीं हैं जितनी होनी चाहिए। टीम संयोजन को लेकर असमंजस तो साफ दिखता ही है। मैनचेस्टर में मिली हार के बाद अय्यर ने कहा है कि वह किसी एक दोष नहीं देना चाहते।

बात छिपा गए अय्यर

अय्यर ने मैच के बाद कहा कि वह जानते हैं कि टीम को कहां हार मिली, लेकिन वह किसी एक खिलाड़ी को दोष नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं कि कहां मैच हाथ से फिसला, लेकिन मैं किसी एक खिलाड़ी को दोष नहीं देना चाहता। 15 मैचों के बाद मोमेंटम चला गया।"

अय्यर से पहले जब टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेल रही थी तो सीरीज नहीं गंवाई थी, लेकिन अय्यर की कप्तानी वाली पहली सीरीज में ही भारत को आयरलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अय्यर ने तंज भरे लहजे में कहीं न कहीं शिकायत की है कि उनके आने के बाद अचानक से टीम लय खो बैठी और इसमें कुछ लोगों का हाथ है जो टीम की हार के लिए जिम्मेदार हैं।

अय्यर ने रवि बिश्नोई को लेकर कहा कि वह वापसी करेंगे। इस गेंदबाज ने चार ओवरों में 60 रन खर्च किए। अय्यर ने कहा, "मुझे लगता है कि एक नो बॉल ने काफी कुछ बदल दिया। मुझे लगता है कि वह मजबूत वापसी करेंगे। 17वें ओवर में मैच हाथ से निकल गया। उन्हें सीखना होगा।"

जैकब बेथल को सराहा

इस मैच में इंग्लैंड की जीत के हीरो जैकब बैथल रहे जिन्होंने 46 गेंदों पर पांच चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 76 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई। अय्यर ने बैथल की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, "जहां श्रेय बनाता है वहां दिया जाना चाहिए। बैथल ने गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया। सैम करन ने मैदान को अच्छी तरह परखा। उन्होंने हमारे बाएं हाथ के बल्लेबाजों को जगह नहीं दी।"

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: क्रिकेट का ककहरा बदल देंगे Vaibhav Suryavanshi, भारत के लिए किया डेब्यू; सचिन से पहले लिखा जाएगा नाम

यह भी पढ़ें- ENG vs IND: मैनचेस्टर में नहीं खुलेगा टीम इंडिया का खाता, डराने वाली है वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।