Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'यहां पर रन बनना...,' अहमदाबाद की पिच को लेकर डर में हैं Mitchell Santner? फाइनल से पहले खोला बड़ा राज

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 05:50 PM (IST)

    न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मुकाबले की पिच को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छ ...और पढ़ें

    मिचेल सैंटनर

    मिचेल सैंटनर

    HighLights

    1. मिचेल सैंटनर ने पिच को लेकर दिया बड़ा बयान

    2. भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला

    3. अहमदाबाद में खेला जाएगा खिताबी मैच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम क कप्तान मिचेल सैंटनर ने फाइनल मुकाबले की पिच को लेकर बड़ा बयान दिया है। फाइनल मुकाबला रविवार, 8 मार्च को खेला जाना है और इससे एक दिन पहले कीवी टीम के कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने जसप्रीत बुमराह को अपनी टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। यही नहीं उन्होंने टीम इंडिया की तारीफ की और उन्हें हराना एक मुश्किल भरा काम बताया।

    सैंटनर की कप्तानी में कीवी टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इसके बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में मात देकर फाइनल का टिकट कटाया। टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी टूर्नामेंट में शानदार रही है, जिससे कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। हालांकि, फाइनल से पहले उन्होंने अहमदाबाद की पिच पर अपनी राय दी है।

    अहमदाबाद की पिच पर बोले मिचेल सैंटनर

    शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सैंटनर ने बताया कि पिच को अभी तक कवर ढक कर रखा गया है लेकिन एक बेहतरीन पिच होने की उम्मीद है। सैंटनर ने कहा, "मैंने अभी तक विकेट को नहीं देखा है। ये ढका हुआ है। मुझे उम्मीद है कि बल्लेबाजी के लिए ये बेहतरीन पिच होगी और हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलेगा।" यानी सैंटनर को उम्मीद है कि जिस तरह की पिच सेमीफाइनल के दोनों मुकाबलों में देखने को मिली, उसी तरह विकेट फाइनल में भी सपाट होगा। हालांकि, अभी तक इसकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई है।

    भारत को बताया बड़ा खतरा

    सैंटनर से बुमराह के खतरे के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बुमराह को विश्व स्तरीय गेंदबाज बताया। यही नहीं उन्होंने पूरी टीम इंडिया की तारीफ की। सैंटनर का कहना है कि भारतीय टीम एक इकाई के रूप में खतरनाक है। जिस तरह से भारत खेल दिखा रहा है, वो शानदार है।

    खबरें और भी

    फाइनल जीतना चाहेगी न्यूजीलैंड

    न्यूजीलैंड की टीम पिछले एक दशक से कई बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। हालांकि, वे 20 ओवर या 50 ओवर का फाइनल मुकाबला अपने नाम नहीं कर सके हैं। 2015 और 2019 वर्ल्ड कप में उन्होंने खिताबी मुकाबले में शिरकत की। इसके अलावा 2021 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान रनर-अप रहे। ऐसे में अब वे 2026 में ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेंगे।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ Final Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले में बारिश डालेगी खलल, कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम?

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ Head To Head: फाइनल से पहले आंकड़ों ने बढ़ाई भारतीय टीम की टेंशन, ट्रॉफी जीतने के लिए रचना होगा इतिहास