Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ T20: अभिषेक तो ट्रेलर थे, ईशान पूरी फिल्म हैं! सीरीज हार के बाद कप्तान Mitchell Santner ने भी किया सरेंडर

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 12:27 PM (IST)

    न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने स्वीकार किया कि तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन की विस्फोटक शतकीय पारी ने उनकी टीम को बेबस कर दिया। भारत ने पांच मैचों ...और पढ़ें

    IND vs NZ T20: सीरीज गंवाने के बाद टूटे कीवी कप्तान Mitchell Santner

    IND vs NZ T20: सीरीज गंवाने के बाद टूटे कीवी कप्तान Mitchell Santner

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mitchell Santner Statement: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने ये स्वीकार किया कि तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन की विस्फोटक पारी ने उनकी टीम को बेबस कर दिया। पांचवें टी20आई मैच में भारत के हाथ सैंटनर ने कहा कि यह पारी उन्हें उस तरह के नुकसान की याद दिलाती है जो अभिषेक शर्मा ने इस सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड को बार-बार पहुंचाया है।

    बता दें कि पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने न्यूजीलैंड को 4-1 से मात दी। आखिरी टी20आई मैच में पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 271 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कीवी टीम 19.4 ओवर में 225 रन पर ही सिमट गई। 

    IND vs NZ T20: Mitchell Santner ने सीरीज गंवाने के बाद क्या कहा?

    दरअसल, ईशान किशन ने पांचवें टी20 मैच में शानदार शतक लगाया, जो कि उनके टी20 करियर का पहला शतक रहा। उनके इस शतक के दम पर मैच का रुख पूरी तरह से भारत की ओर मोड़ गया था। कीवी कप्तान मिचेल ने पांचवें टी20आई मैच में मिली हार के बाद ये स्वीकार किया कि एक बार भारतीय बल्लेबाज लय में आ जाएं तो उन्हें रोकना बेहद मुश्किल हो जाता है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा कि किशन की पारी भारत की बल्लेबाजी की गहराई का एक और उदाहरण है, जो गेंदबाजी आक्रमणों पर भारी पड़ती है।

    सैंटनर ने कहा, 

     

    बहुत बढ़िया। मुझे लगता है कि उन्होंने विश्व कप के लिए पहली टीम में जगह बनाने का दावा पेश कर दिया है। मुझे लगता है कि इससे पता चलता है कि उन्होंने आखिरी 10 ओवरों में 170 रन बनाए। जब दो खिलाड़ी इस तरह से खेल रहे हों, तो उन्हें रोकना मुश्किल होता है। कभी-कभी, जब खिलाड़ी इस तरह से खेल रहे हों, तो आपको भी आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेनी पड़ती है।

    -

    मिचेल सैंटनर

    खबरें और भी

    उन्होंने आगे कहा, 

    हमने इसे अभिषेक से देखा है, हमने इसे सूर्या से देखा है। अब हमने इसे ईशान से भी देखा है। भारत के लिए, उनके सभी बल्लेबाज अलग-अलग चरणों में रन बना रहे हैं, उन्हें इससे वास्तव में खुश होना चाहिए।

    -

    मिचेल सैंटनर

    T20 WC 2026 को लेकर क्या बोले सैंटनर?

    आगामी टी20 विश्व कप के बारे में उन्होंने कहा,


    आगामी विश्व कप और उससे सीखे गए सबक के बारे में उन्होंने कहा, "ये आसान नहीं है। गेंदबाजी इकाई के रूप में, हमें बहुत अच्छे बल्लेबाजों के खिलाफ तरीके खोजने होंगे। साथ ही, उन बल्लेबाजों के खिलाफ भी जो चौके और छक्के लगाते हैं, खासकर सपाट पिचों पर, ये जानते हुए कि 230 रन भी हासिल किए जा सकते हैं।

    -

    मिचेल सैंटनर

    Ishan Kishan ने खेली तूफानी पारी

    पांचवें टी20I मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। घरेलू दर्शक भले ही संजू की बड़ी पारी की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन उनका इंतजार एक बार फिर अधूरा रह गया। वह तेज गेंदबाज लाकी फर्ग्यूसन का शिकार बने। अभिषेक शर्मा ने हालांकि 16 गेंदों पर 30 रन बनाकर सकारात्मक शुरुआत दी, लेकिन फर्ग्यूसन की अतिरिक्त गति और उछाल के सामने वह भी ज्यादा देर टिक नहीं सके।

    पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 54 रन पर दो विकेट था और मैच अभी संतुलित स्थिति में दिख रहा था। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार और ईशान ने पारी की पूरी तस्वीर बदल दी। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 137 रनों की विस्फोटक साझेदारी कर कीवी गेंदबाजों को बेबस कर दिया।

    चोट के कारण चौथा मैच नहीं खेल पाने वाले ईशान ने गेंदबाजों पर तरस नहीं दिखाया। उन्होंने फर्ग्यूसन के ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए। इसके बाद रन बरसना जारी रहा और इशान ने 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

    सूर्यकुमार ने भी अपने अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 30 गेंदों पर 63 रन बनाते हुए चार चौके और छह छक्के लगाए और इस दौरान उन्होंने टी-20 में अपने 3000 रन भी पूरे किए। हालांकि वह मिशेल सैंटनर की गेंद पर स्टंप होकर आउट हो गए। सूर्यकुमार के आउट होने के बाद भी किशन का तूफान जारी रहा। उन्होंने लेग स्पिनर ईश सोढी के एक ओवर में 29 रन बटोरे, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे।

    किशन ने महज 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। एक छक्के के साथ 97 पर पहुंचने के बाद अगली ही गेंद पर लगाए गए छक्के ने उन्हें तीन अंकों के जादुई आंकड़े तक पहुंचाया। उन्होंने 43 गेंदों पर 103 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके और 10 छक्के शामिल थे।

    हार्दिक ने अंतिम ओवरों में 17 गेंदों पर 42 रन की पारी खेलकर भारत को 250 रन के पार पहुंचा दिया। यह भारत के टी20 इतिहास में चौथी बार था जब टीम ने 250 से अधिक रन बनाए। इसके जवाब में कीवी टीम 19.4 ओवर में 225 रन बनाकर सिमट गई। कीवी टीम की ओर से फिन एलन ने 80 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई। 

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ 5th T20I: ईशान से लेकर सूर्या-अर्शदीप तक, पांचवें टी20 मैच में भारत की जीत हीरो रहे ये 5 खिलाड़ी

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ 5th T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने बनाया महारिकॉर्ड, दुनिया की कोई टीम नहीं कर सकी थी ऐसा