भारत से गॉल में हार के बाद छलका श्रीलंकाई कप्तान का दर्द, बताया क्या रहा टर्निंग प्वाइंट?
भारत के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने इसके कारण बताए हैं।

धनंजय डी सिल्वा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका को गॉल में भारत के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के खिलाफ मिली हार के बाद श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने हार का कारण बताया है। उनका कहना है कि उनकी टीम ने मैच में अच्छी फाइट की लेकिन चौथी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता है।
गॉल की पिच से दूसरे दिन से ही स्पिनर को मदद मिलने लगी थी, जिसकी वजह से बल्लेबाजों को परेशानी हो रही थी। दूसरी पारी में टीम इंडिया भी 193 रनों पर सिमट गई थी क्योंकि पिच से स्पिनर्स के लिए अच्छी-खासी मदद मौजूद थी। मैच में हार के बाद सिल्वा ने शिकस्त के कारण गिनाए। उनका कहना है कि टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए, जिसकी वजह से हार का सामना करना पड़ा।
धनंजय डी सिल्वा ने बताया श्रीलंका के हार कारण
पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए सिल्वा ने कहा, "मुझे लगता है कि दूसरे दिन से ही हम मैच में बने रहे। चौथी पारी में भी हमारे लड़कों ने कड़ी टक्कर दी। मुझे लगता है कि ये एक अच्छा मैच था। यहां पर पहले तीन दिन बैटिंग करना आसान था। जाहिर सी बात है कि गॉल में चौथी पारी आसान नहीं होती है, ये तो सभी जानते हैं। मुझे लगता है कि केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने, जो अच्छी शुरुआत दी, वहीं से हम पर जबाव बन गया। टॉस का भी असर पड़ा क्योंकि उन्होंने टॉस जीतकर पहले रन बनाए। हम जब बैटिंग कर रहे थे, तो जल्दी विकेट गंवा दिया और वहीं से हम दबाव में आ गए।"
श्रीलंका की फ्लॉप बल्लेबाजी
श्रीलंका की टीम की भारत के खिलाफ खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। श्रीलंका के लिए पहली पारी में सोनल दिनुशा ने शतक, तो निरोशन डिकवेला ने अर्धशतक लगाया। हालांकि, इन दोनों के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिसकी वजह से उनकी पहली पारी 284 रनों पर सिमट गई। दूसरी पारी में भी यही देखने को मिला, कप्तान धनंजय डी सिल्वा और दिनुशा ने अर्धशतक लगाया लेकिन उनके अलावा सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। टीम इंडिया ने मैच को 165 रनों से अपने नाम कर लिया।
