Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कोलकाता का हलवा बना देगा वो', रोहित शर्मा को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान, बात सुनकर कांप जाएंगे सुनील नरेन

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 04:12 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज ने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा है कि दाएं हाथ का ये बल्लेबाज कोलकाता के खिलाफ जमकर बरसेगा और रन बनाएगा। ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा मुंबई की टीम का अहम हिस्सा हैं

    रोहित शर्मा मुंबई की टीम का अहम हिस्सा हैं

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा ने साल 2024 में टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था, लेकिन वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। रोहित ने आईपीएल-2026 के लिए जमकर तैयारी की है और अपनी फिटनेस पर भी काफी काम किया है। इन सभी चीजों को देखते हुए भारत के पूर्व क्रिकेटर कृष्णमचारी श्रीकांत ने उनकी तरीफ में बड़ी बात कही है।

    मुंबई आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपने अभियान की शुरुआत आज यानी 29 मार्च रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करेगी। ये मैच मुंबई अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। श्रीकांत का कहना है कि रोहित कोलकाता के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटेंगे।

    'हलवा बना देंगे रोहित'

    श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "कोलकाता कुछ साल पहले रोहित शर्मा के लिए हलवा हुआ करती थी। वह उनकी गेंदबाजी का हलवा बनाकर खा जाएगा। जब कोलकाता रोहित के कंफर्ट जोन में आएगी तो वह बादाम हलवे की तरह उसे खा जाएगा।"

    कोलकाता का इस सीजन का गेंदबाजी अटैक काफी कमजोर माना जा रहा है। टीम में हर्षित राणा नहीं हैं और आकाशदीप भी चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। सारी जिम्मेदारी सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पर होगी, लेकिन वानखेड़े में रोहित के सामने ये दोनों असरदार साबित हों इसकी संभावना कम नजर आती है।

    खबरें और भी

    शानदार है रिकॉर्ड

    अगर रोहित के कोलकाता के खिलाफ आंकड़े देखे जाएं तो श्रीकांत की बात सच होती दिखती है। कोलकाता के खिलाफ रोहित का बल्ला जमकर चलता है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कोलकाता के खिलाफ 127.86 की स्ट्राइक रेट से 1083 रन बनाए हैं। वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने आईपीएल में एक टीम के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच Ambati Rayudu ने उठाई मांग, बोले- विराट कोहली फिर संभालें टेस्ट कप्तानी का जिम्मा

    यह भी पढ़ें- Sunil Gavaskar की BCCI से मांग, IPL से नाम वापस लेने वाले खिलाड़ियों पर कसें शिकंजा; 2 साल का बैन काफी नहीं