'खुद को साबित करने को बेकरार', पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने Prithvi Shaw का साथ भी दिया और दे डाली अहम चेतावनी
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बोल्ड ओपनिंग कॉम्बिनेशन का समर्थन किया है। ...और पढ़ें
-1774612994986_m.webp)
पृथ्वी शॉ की आईपीएल में हो रही वापसी।
HighLights
28 मार्च से शुरू हो रहा आईपीएल 2026
पिछला सीजन नहीं खेले थे पृथ्वी शॉ
दिल्ली कैपिटल्स ने शॉ पर जताया भरोसा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बोल्ड ओपनिंग कॉम्बिनेशन का समर्थन किया है। उन्होंने पृथ्वी शॉ को हमेशा भरोसेमंद केएल राहुल के साथ टॉप ऑर्डर में खेलने का सुझाव दिया है। आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। दिल्ली कैपिटल्स 5वें मैच में 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से टकराएगी।
केएल राहुल मैच विनर
अपने यूट्यूब चैनल पर पठान ने राहुल को एक मैच-विनर बताया। पठान ने स्ट्राइक रेट को लेकर हो रही आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा, "केएल राहुल हर सीजन में 500 रन बनाने के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प हैं। वह हमेशा रन बनाएंगे और लगातार अच्छी शुरुआत देने में सक्षम हैं। वह आईपीएल के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक हैं।"
उन्होंने कहा, "हम कभी-कभी उनके स्ट्राइक रेट की बात करते हैं, लेकिन जब तक आप मैच जीतते हैं, तब तक आपको इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है।" पठान ने पृथ्वी शॉ की तारीफ की।
साबित करना चाहते हैं
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा, "शॉ को बहुत अच्छी कीमत पर खरीदा गया है। मुझे लगता है कि जो खिलाड़ी पिछले साल अनसोल्ड रह गए थे, वे हमेशा कुछ साबित करने के इरादे से आते हैं। पृथ्वी शॉ भी कुछ साबित करने के इरादे से आएंगे।" महाराष्ट्र में आने के बाद शॉ ने शानदार प्रदर्शन किया और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।
प्रदर्शन का दबाव होगा
शॉ की वापसी का समर्थन करते हुए पठान ने एक चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा, "जिन प्लेयर को टीम से बाहर किया गया है, वे बहुत उत्साहित हैं, लेकिन इसके साथ ही वे खुद पर अच्छा प्रदर्शन करने का बहुत दबाव भी डाल लेते हैं। यह दबाव हमेशा असफलता की ओर ले जाता है।" पठान ने युवा खिलाड़ी को शांत और फोकस रहने की सलाह दी।
खबरें और भी
पठान ने कहा, " दिल्ली कैपिटल्स के पास अभिषेक पोरेल का ऑप्शन है। मुझे लगता है कि उन्हें पृथ्वी शॉ को मौका देना चाहिए और उन्हें उनकी भूमिका के बारे में स्पष्टता देनी चाहिए।"
यह भी पढ़ें- RCB Vs SRH Weather Update: बारिश किरकिरा न कर दे IPL 2026 के ओपनिंग मैच का मजा? बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई टेंशन!
यह भी पढ़ें- Virat Kohli New Tattoo: IPL 2026 से पहले विराट ने बनवाया फुल स्लीव टैटू, दिखाता है कोहली की जिंदगी का सफर