Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'उनको महत्‍व नहीं देते', भारत के स्‍टार खिलाड़ी ने पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम का उड़ाया मजाक

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 05:26 PM (IST)

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम हाल के समय में भारत के खिलाफ अच्छा खेल नहीं दिखा सकी है। ऐसे में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ने पाक टीम को बुरी तरह से रोस्ट किया ...और पढ़ें

    HighLights

    1. भारतीय खिलाड़ी ने पाकिस्तान को किया रोस्ट

    2. भारत के खिलाफ पाकिस्तान का निराशाजनक प्रदर्शन

    3. टी20 वर्ल्ड कप में पाक को मिली थी हार

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा का कहना है कि पाकिस्तान अब अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहा है। इस वजह से टीम इंडिया ने उन्हें महत्व देना बंद कर दिया है। जितेश की इस टिप्पणी ने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है और उन्होंने पाक को बुरी तरह से ट्रोल किया है। इससे पहले भारत के टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी पाकिस्तान के साथ राइवलरी खत्म होने की बात कही थी।

    पाकिस्तान पिछले कुछ समय से भारत के खिलाफ कड़ी टक्कर नहीं दे सका है। एशिया कप 2025 में तीन मुकाबले खेले गए, जिसमें भारत ने जीत हासिल हासिल की। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। इसी को देखते हुए जितेश ने पाकिस्तान का मजाक उड़ाया है। उनका मानना है कि अब भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानियों को महत्व नहीं देते हैं।

    जितेश शर्मा ने पाकिस्तान को किया रोस्ट

    जितेश ने सवाल किया गया कि क्या भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए भावुक हो जाते हैं? रणवीर अल्लाहबादिया से पॉडकास्ट पर बात करते हुए जितेश ने कहा, "नहीं इस पर बस नियंत्रण करने की बात होती है। हम उन्हें इतना महत्व ही नहीं देते हैं। इतना दिल और दिमाग पर नहीं लगाते हैं। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम क्रिकेट में चुनौती देती हैं लेकिन पाकिस्तान की टीम अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रही है। हम भावनाओं में बहकर क्रिकेट नहीं खेलते हैं। अगर इस तरह से खेलेंगे, तो मैच हार भी सकते हैं। इसलिए हम पहले मैच जीतते हैं और उसके बाद ही अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं।"

    अबरार अहमद की नकल पर भी जितेश का जवाब

    एशिया कप 2025 के दौरान पाकिस्तानी स्पिनर ने संजू सैमसन को आउट कर इशारा किया था। अहमद ने संजू को आउट कर अपना सिर हिलाकर उन्हें बाहर जाने का इशारा किया था। इसके बाद, जब भारतीय टीम ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया तो जितेश शर्मा, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह अबरार की नकल करते हुए दिखाई दिए थे। इसका वीडियो भी सामने आया था।

    खबरें और भी

    इस मामले पर बात करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, "उसने संजू भाई को आउट करते ऐसा किया था। ये चीज हम लोगों को पसंद नहीं आई थी। इसी वजह से हमने उसकी तरह नकल किया था।"

    यह भी पढ़ें- 'दुपट्टा वाली गली से कलर करवाया है', गेंद का रंग अचानक हुआ गुलाबी तो पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उड़ाया PSL का मजाक

    यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या ने वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को बांटे तोहफे ही तोहफे, वजह जानकर खुश हो जाएगा हर कोई