विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मूर्खतापूर्ण हरकतें बंद करो', ब्रायडन कार्स के नाइटक्लब विवाद पर फूटा कप्तान जो रूट का गुस्सा

Updated: Tue, 25 Aug 2026 10:26 PM (IST)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स का हाल ही में नाइटक्लब विवाद सामने आया था। इसको लेकर अब टेस्ट टीम ...और पढ़ें

जो रूट

जो रूट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाड़ी एक के बाद एक नाइटक्लब विवाद में फंसते जा रहे हैं। पहले बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन का मामला सामने आया था, उसके बाद अब ताजा मामला ब्रायडन कार्स का सामने आया। ब्रायडन कार्स को हथकड़ी पहने हुए देखा गया था, जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से ड्रॉप कर दिया गया।

कार्स का मामला सामने आने के बाद इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट ने निराशा व्यक्त की है। इस तरह की घटनाओं को लेकर रूट काफी नाराज दिखे और उन्होंने कार्स को जमकर लताड़ लगाई है। रूट का कहना है कि इस तरह का व्यवहार मूर्खतापूर्ण है। उन्होंने माना कि मैदान के बाहर इस तरह की घटनाओं की वजह से टीम के प्रदर्शन पर भी असर पड़ता है।

जो रूट ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए रूट ने जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा, "अगर मैं सच कहूं तो बहुत नाराज हूं। मैं बहुत निराश हूं। ये सिर्फ एक घटना नहीं है। मैदान के बाहर इस तरह की मूर्खतापूर्ण गलतियों की वजह से खेल में प्रदर्शन पर भी असर पड़ता है। वो बहुत परेशान है और उसे अपनी गलती का बहुत पछतावा है। उसने बहुत माफी भी मांगी है।"

रूट ने हटाया था कर्फ्यू

खिलाड़ियों के लगातार इस तरह के व्यवहार को देखते हुए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने मिडनाइट कर्फ्यू लगाया था। रूट कप्तान बने, तो उन्होंने इसे हटा दिया था। इंग्लिश कप्तान ने कहा था, "खिलाड़ी समझदार और व्यस्क हैं। आपको पता है कि इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने के लिए आपको क्या करना पड़ता है। आप जानते हैं कि मैदान के बाहर भी आपकी क्या जिम्मेदारी है। हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि हम मैदान के बाहर किसी भी समस्या में न पड़ें।"

इंग्लैंड में मैच के बाद शराब पीने का कल्चर

इंग्लैंड के खिलाड़ी मैच समाप्त होने के बाद शराब पीते हैं। ये कल्चर लंबे समय से चला आ रहा है। हालांकि, हाल के समय में कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी वजह से ईसीबी को कड़े एक्शन लेने पड़े हैं। एशेज सीरीज के दौरान बेन डकेट और हैरी ब्रूक का मामला सामने आया था। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन फंसे थे। स्टोक्स ने उस सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था।

यह भी पढ़ें- कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन! कंधे की चोट के बाद क्या मैदान में वापसी कर पाएंगे ऋषभ पंत?

यह भी पढ़ें- Sonal Dinusha को याद रखेगी रिकॉर्ड्स बुक, 48 साल बाद भारत के खिलाफ कोई बल्‍लेबाज कर पाया ऐतिहासिक कारनामा