विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sonal Dinusha को याद रखेगी रिकॉर्ड्स बुक, 48 साल बाद भारत के खिलाफ कोई बल्‍लेबाज कर पाया ऐतिहासिक कारनामा

Updated: Tue, 25 Aug 2026 09:09 PM (IST)

भारत के खिलाफ कोलंबो में खेलते हुए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने इतिहास रच दिया ...और पढ़ें

सोनल दिनुशा

सोनल दिनुशा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनूशा ने भारत के खिलाफ खेलते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व महान बल्लेबाज जहीर अब्बास के क्लब में जगह बना ली है। दिनूशा ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमाल की बैटिंग की है और उन्होंने तीन पारियों में खेलते हुए 50+ का स्कोर बनाया है। दिनूशा ने पहले टेस्ट मैच में शतक और फिर दूसरी पारी में 84 रन बनाए।

कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी दिनूशा ने भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया। उन्होंने श्रीलंका के पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम इंडिया के गेंदबाजों को खूब परेशान किया। सोनल तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 85 रन बना चुके हैं। उनकी वजह से श्रीलंकाई टीम फॉलोऑन बचाने के बहुत करीब है। उन्होंने 85 रन बनाने का साथ बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

सोनल दिनूशा ने रचा इतिहास

सोनल भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पहली बार खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पहली तीन पारियों में इस फॉर्मेट में भारत के खिलाफ खेलते हुए 80+ रन बनाए हैं। वे दुनिया के मात्र तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट की अपनी पहली तीन पारियों में 80+ रन बनाए हैं। उनसे पहले ये कारनामा वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इवर्टन वीक्स और पाकिस्तान के जहीर अब्बास ने किया था।

दिनूशा ने जो रूट की लिस्ट में बनाई जगह

दिनूशा ने भारत के खिलाफ स्पिन को शानदार तरीके से खेला है। इसी के साथ उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे उन बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन स्वीप खेलते हुए बनाए हैं। दिनूशा लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जबकि पहले नंबर पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट मौजूद हैं।

स्पिन के खिलाफ स्वीप शॉट से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज (एक टेस्ट सीरीज में)-

जो रूट - 160 बनाम श्रीलंका, 2021
बेन डकेट - 112 बनाम पाकिस्तान, 2022
सोनल दिनूशा - 106* बनाम भारत, 2026
जो रूट - 106 बनाम भारत, 2021
युनूस खान - 103 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2014

श्रीलंका के पुछल्ले बल्लेबाजों ने भारत को किया परेशान

भारत को श्रीलंका के निचले क्रम बल्लेबाजों ने परेशान किया। टीम इंडिया ने एक समय पर श्रीलंका के 7 विकेट 173 रन पर हासिल कर लिए थे। इसके बाद दिनूशा क्रीज पर जम गए और उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर साझेदारी की। दिनुशा की पारी की बदौलत श्रीलंका ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बना लिए हैं।

यह भी पढ़ें- On This Day: जसप्रीत बुमराह ने 11वें टेस्‍ट में बनाया धांसू रिकॉर्ड, वेस्‍टइंडीज कभी नहीं मिटा पाएगा ये कलंक

यह भी पढ़ें- शराबखोरी में फंस बार-बार शर्मसार हो रहा इंग्लैंड क्रिकेट, नाइटक्लब कल्चर ने बर्बाद की साख