विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शराबखोरी में फंस बार-बार शर्मसार हो रहा इंग्लैंड क्रिकेट, नाइटक्लब कल्चर ने बर्बाद की साख

Updated: Tue, 25 Aug 2026 08:11 PM (IST)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शराब और नाइटक्लब से जुड़ी घटनाओं में बार-बार फंस रहे हैं, जिससे टीम की साख ...और पढ़ें

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो: ECB)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो: ECB)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एपी, लंदन। बीते जून के महीने में न्यूजीलैंड के विरुद्ध लॉर्ड्स टेस्ट जीतने के बाद उस वक्त के इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पत्रकारों से कहा था, शायद मैं तब तक बहुत खुश और मुस्कुराता हुआ नहीं रहूंगा, जब तक कि मैं साथियों के साथ ठीक से बीयर न पी लूं।

मैच के बाद शराब पीना इंग्लिश क्रिकेट की पुरानी परंपराओं में से एक रही है लेकिन ये परंपरा अब टीम को शर्मसार करने वाली लत में बदलती दिख रही है। हाल ही में एक बार फिर से इंग्लैंड सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम का एक खिलाड़ी नाइटक्लब से जुड़ी घटना में पकड़ा गया।

ब्रायडन कार्स हथकड़ी में दिखे थे

31 साल के ब्रायडन कार्स बीते रविवार सुबह एक नाइटक्लब के बाहर हथकड़ी में जकड़े, पुलिसवालों से घिरे देखे गए थे। अक्टूबर 2025 में न्यूजीलैंड के दौरे पर सीरीज के आखिरी वनडे से पहले टीम के कप्तान हैरी ब्रूक को एक नाइटक्लब में बाउंसर ने पीटा था।

जैकब बेथेल और जोश टंग के साथ घूमने निकले ब्रूक क्लब में घुसने के प्रयास में पिटे थे। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन पर 40 हजार डॉलर (38 लाख से ज्यादा भारतीय रुपये) का जुर्माना लगाया और ब्रूक ने अपनी हरकत के लिए माफी भी मांगी।

बेन डकेट भी नशे में दिखे थे

दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध ऐशेज के दौरान दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच में इंग्लैंड की टीम ब्रिसबेन में नूसा नाम की जगह पर घूम रही थी। यहां से ओपनर बेन डकेट का नशे में धुत वीडियो सामने आया जिसमें वह कह रहे थे कि उन्हें होटल का रास्ता नहीं याद आ रहा है। बाद में उन्होंने भी माफी मांगी।

बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन हुए थे बाहर

जून 2026 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध लॉर्ड्स में जीत के बाद शुरू हुआ जश्न देर रात तक एक नाइट क्लब में पहुंच गया जहां बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के चक्कर में इंग्लैंड टीम की सुरक्षा में लगा एक गार्ड पिट गया। स्टोक्स और एटकिंसन को दूसरे टेस्ट की टीम से बाहर कर दिया गया और तीसरे टेस्ट में वापसी के बाद स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

टेस्ट कोच के रूप में ब्रेंडन मैक्कुलम का कार्यकाल भी तुरंत खत्म कर दिया गया। हाल में कार्स की गिरफ्तारी के दौरान के वीडियो में भी स्टोक्स को देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कार्स को पाकिस्तान के विरुद्ध दूसरे टेस्ट की टीम से भी बाहर कर दिया गया। वह पहले टेस्ट में भी नहीं खेले थे, मैनेजमेंट ने उन्हें डरहम के लिए खेलने भेज दिया था।

यह भी पढ़ें- 'तुम समय बर्बाद कर रहे, डरो मत', सरफराज खान के माइंडगेम में फंस गए श्रीलंकाई कप्तान; भारत को मिल गया आसानी से विकेट

यह भी पढ़ें- अनाया बांगर को लड़की बनने के बाद क्रिकेट खेलने की मिली हरी झंडी, ऑस्ट्रेलिया में मचाएंगी धमाल