पूर्व भारतीय कप्तान ने SRH को जमकर लगाई फटकार, बोले - 'वो शायद 500 रन बनाकर ही जीत पाएंगे'
सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी आईपीएल 2026 में बुरी तरह फलॉप रही है। वे 200 रन बनाने के बावजूद जीत हासिल नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में पूर्व भारतीय कप्त ...और पढ़ें

सनराइजर्स हैदराबाद
HighLights
सनराइजर्स हैदराबाद को पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार
हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन बनाए थे
पूर्व भारतीय कप्तान ने जमकर की आलोचना
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2026 की शुरूआत निराशाजनक रही है। उन्होंने 4 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इन चार मैचों में उन्होंने 3 बार 200 से अधिक का स्कोर बनाया लेकिन इसके बाद भी हार झेलनी पड़ी। हैदराबाद की कमजोर गेंदबाजी को देखते हुए भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत ने टीम पर निशाना साधा है।
श्रीकांत का कहना है कि इस गेंदबाजी के साथ एसआरएच की टीम 300 रन बनाने के बावजूद जीत हासिल नहीं कर सकती है। उनका मानना है कि ऐसी गेंदबाजी लाइनअप के साथ आप 500 रन बनाकर ही जीत हासिल कर सकते हैं। पूर्व भारतीय चयनकर्ता का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब ईशान किशन की अगुवाई वाली टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ 219 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा।
क्रिस श्रीकांत ने हैदराबाद पर साधा निशाना
श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "हैदराबाद की गेंदबाजी में कोई गुंजाइस नहीं है। विपक्षी टीम उनके सामने आसानी से 300 रन भी बना लेगी। उनकी टीम में शिवांग कुमार और हर्ष दुबे दो अच्छे युवा स्पिनर हैं लेकिन उनकी गेंदबाजी यहीं खत्म हो जाती है। ईशान मलिंगा की गेंदबाजी उन्हें सीधे कोलंबो पहुंचा देगी। एसआरएच फिर भी उनसे गेंदबाजी करा रही है। जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल का समय खत्म हो चुका है। हैदराबाद इस गेंदबाजी के साथ तभी जीत सकती है, जब वे 500 रन बना लें।"
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आगे कहा, "इस गेंदबाजी के साथ कुछ नहीं किया जा सकता है। ये तो फर्स्ट क्लास क्रिकेट के स्तर की भी गेंदबाजी नहीं है।" श्रेयस अय्यर ने मैच में नाबाद 69 रनों की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अय्यर की तारीफ करते हुए श्रीकांत ने कहा, "पंजाब किंग्स के पास बहुत ही बेहतरीन कप्तान है। वे बहुत ही समझदारी के साथ क्रिकेट खेलते हैं। उनके सभी खिलाड़ी 200 की स्ट्राइक रेट से खेलते हैं। अगर ऐसे ही सभी प्लेयर्स खेलते रहे, तो उन्हें हराना मुश्किल होगा।"
खबरें और भी
पंजाब की हैदराबाद के खिलाफ जीत
पंजाब और हैदराबाद के बीच मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में पीबीकेएस ने 6 विकेट से जीत हासिल की। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इस लक्ष्य को पंजाब ने 18.5 ओवरों में हासिल कर लिया और सीजन की तीसरी जीत दर्ज की।