Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पेनल्टी लगा दो', PSL में हुई उस्मान तारिक की बेइज्जती तो आ गया रोना, सोशल मीडिया पर दिया ज्ञान

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 03:22 PM (IST)

    डेरिल मिचेल ने पीएसएल के मैच में उस्मान तारिक की गेंदों को खेलने से मना कर दिया था। इसके बाद तारिक निराश हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर ज्ञान दिया ह ...और पढ़ें

    उस्मान तारिक ने दिया ज्ञान

    उस्मान तारिक ने दिया ज्ञान

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक डेरिल मिचेल के द्वारा की गई अपनी बेइज्जती को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। डेरिल मिचेल ने पाकिस्तान सुपर लीग में तारिक की गेंदबाजों पर पीछे हटने का फैसला किया था जिसके कारण तारिक को गुस्सा भी आ गया था। अब तारिक ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर ज्ञान दिया है।

    दरअसल, क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडी के बीच खेले गए मैच में मिचेल ने तारिक की गेंदों को खेलने से मना कर दिया था। ग्लैडिएटर्स के गेंदबाज तारिक जब गेंदबाजी करने आए तो मिचेल ने तीसरी गेंद पर पीछे हटने का फैसला किया है। इसके बाद तारिक ने फिर गेंदबाजी की, लेकिन इस बार भी मिचेल पीछे हट गए। इसे लेकर तारिक गुस्सा हो गए। फिर अंपायर ने मिचेल को समझाया और मिचेल ने तारिक की गेंदों का सामना किया।

    तारिक ने दिया ज्ञान

    तारिक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नियमों का ज्ञान दिया है। उन्होंने लिखा, "खेल भावना के विपरीत व्यवहार। अगर बल्लेबाज लगातार गेंदबाज का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की हरकतें करता है या समय बर्बाद करता है, इसे गलत माना जाता है। अंपायर बल्लेबाज को चेतावनी दे सकता है और अगर वह लगातार ऐसा करता रहता है तो उसे पेनाल्टी दी जा सकती है। पांच रनों की पेनल्टी की बात सुनकर अच्छा लगेगा।"

    Usman Tariq

    तारिक के एक्शन की हुई है आलोचना

    तारिक का एक्शन थोड़ा अजीब है। वह गेंदबाजी करने से पहले थोड़ा रुकते हैं और फिर गेंदबाजी करते हैं। ये उनका एक्शन है जिसने बल्लेबाजों को परेशान भी किया है। उनके इस एक्शन की काफी आलोचना भी होती आई है, लेकिन नियमों के मुताबिक देखा जाए तो ये उनका एक्शन है इसलिए बल्लेबाजों का विरोध असर नहीं करता।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के खूंखार गेंदबाज ने IPL में किया डेब्यू, अपने दम पर जितवा चुका है रणजी; फाइल मैच में चटकाए थे 5 विकेट

    यह भी पढ़ें- CSK vs DC मैच में अंपायर से क्यों भिड़े राणा-नायर और कोच बदानी? ट्रिस्टन स्टब्स के आउट होते ही मचा बवाल