CSK vs DC मैच में अंपायर से क्यों भिड़े राणा-नायर और कोच बदानी? ट्रिस्टन स्टब्स के आउट होते ही मचा बवाल
CSK vs DC मैच के दौरान एक विवाद देखने को मिला। ट्रिस्टन स्टब्स के ग्लव्स बदलने के अनुरोध को अंपायर ने ठुकराया। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स आउट हुए और नीत ...और पढ़ें

CSK vs DC मैच में ग्लव्स को लेकर विवाद
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। CSK vs DC Nitish Rana Umpire Clash: आईपीएल 2026 के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से मात दी और सीजन में अपनी पहली जीत हासिल की। इस मैच में एक विवाद देखने को मिला, जो खूब चर्चा में रहा। चेपॉक में खेले गए इस मैच के आखिरी ओवर के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के दो खिलाड़ी नीतीश राणा और करुण नायर चौथे अंपायर्स से भिड़ गए, जबकि कोच हेमंग बेदानी भी बहस करते नजर आए।
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के ट्रिस्टन स्टब्स आउट होने के बाद इतने गुस्से में दिखे कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम में जाकर अपना हेलमेट तक फेंक दिया। आइए पूरा माजरा आपको बताते हैं।
सीएसके-डीसी मैच में ग्लव्स को लेकर विवाद
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स को 10 गेंद में जीत के लिए 29 रन की दरकार थी, तभी बैटर ट्रिस्टन स्टब्स ने अपने ग्लव्स बदलने का इशारा किया। चौखे अंपायर ने उनकी मांग को खारिज कर दिया था। इसके बाद डगआउट में बैठे कोच हेमंग बदानी और करुण नायर अंपायरों से बहस करते नजर आए।
Tristan Stubbs wanted to change his gloves,
— Infinite Info (@infiniteInfos) April 11, 2026
But the umpire didn’t allow it.
On the very next ball,He got out. Frustrated,
Nitish Rana was seen arguing with the boundary umpire, while Stubbs reacted angrily by throwing his helmet and bat#CSKvsDC । #DCvsCSK । #IPL2026 ।… pic.twitter.com/9Ib6mAs8aD
करुण नायर ग्लव्स को लेकर तैयार खड़े थे। हालांकि, अंपायर ने उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं दी। ऐसे में ये मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ, क्योंकि अगली ही गेंद पर स्टब्स आउट हो गए। जेमी ओवरटन ने नूर अहमद के हाथों उन्हें कैच आउट कराया। इससे दिल्ली को 183 रन के स्कोर पर झटका लगा और ये मैच सीएसके की झोली में चले गया। इस फैसले से नाराज होकर स्टब्स सीधे ड्रेसिंग रूम में गए गुस्से में हेलमेट भी फेंक दिया। इसी दौरान बल्लेबाज नीतीश राणा फोर्थ अंपायर से गुस्से में बहस करते नजर आए।
मैच के बाद नीतीश राणा पर अंपायर से बहस करने के लिए बीसीसीआई ने सजा दी। राणा को आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो मैच के दौरान सुनाई देने वाली अपशब्द भाषा से जुड़ा है। उन पर आईपीएल के प्लेयर्स कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और साथ ही एक डिमेरिट अंक उनके खाते में जोड़ा गया।
फाफ डु प्लेसिस का खुलासा
मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे फाफ डु प्लेसिस ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि दिल्ली कैंप इस फैसले से काफी नाराज था। उन्होंने बताया कि ग्लव्स बदलने की अनुमति न मिलने से टीम को बड़ा नुकसान हुआ और यही मैच का निर्णायक मोड़ बन गया।