'क्या आपको IPL में खेलने का अफसोस है?' PSL में खेल रहे कुसल मेंडिस ने दिया हैरान करने वाला रिएक्शन
श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल मेंडिस पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में पेशावर जल्मी के लिए खेल रहे हैं। इस दौरान उनसे आईपीएल को लेकर सवाल किया गया, जिस पर उनका ...और पढ़ें

कुसल मेंडिस
HighLights
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में खेल रहे हैं कुसल मेंडिस
पेशावर जल्मी का हिस्सा हैं मेंडिस
पीएसएल 2025 को बीच में छोड़ आईपीएल से जुड़े थे
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल मेंडिस असहज दिखाई दिए। उनसे पत्रकार ने आईपीएल और पीएसएल को लेकर ऐसा सवाल किया, जिसका वे जवाब देने में असहज दिखे। पाकिस्तान में हमेशा ही पीएसएल की तुलना आईपीएल से की जाती है लेकिन इस बार मेंडिस से ऐसा सवाल हुआ, जिसका वे जवाब नहीं दे सके।
मेंडिस पीएसएल में पेशावर जल्मी के लिए खेल रहे हैं। उनसे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवाल किया गया कि वे पीएसएल और आईपीएल में से किस लीग को बेहतर मानते हैं। इसके अलावा उनसे सवाल किया गया कि वे पिछले सीजन पाकिस्तान सुपर लीग को बीच में छोड़ कर चले गए थे और आईपीएल में खेले थे। ऐसे में इसको लेकर उनको कोई पछतावा है। मेंडिस इन सावलों की वजह से असहज दिखे और वे कोई जवाब नहीं दे सके।
कुसल मेंडिस ने नहीं दिया कोई जवाब
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक विदेशी रिपोर्टर ने पूछा, "पिछली बार आपने बीच टूर्नामेंट से पीएसएल से अपना नाम वापस ले लिया था। इस साल के लिए वहां आपको किसी टीम ने नहीं चुना। क्या आपको पीएसएल छोड़ने का कोई पछतावा है?" हालांकि, इस सवाल के आने के बाद ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के संचालक ने हस्तक्षेप किया। उनका कहना था कि यहां पर केवल पीएसएल को लेकर ही सवाल करना चाहिए। तो वहीं मेंडिस ने इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया और अगले पत्रकार की बारी आने तक वे चुप रहे।
कुसल मेंडिस ने छोड़ा था पीएसएल
पिछले सीजन श्रीलंकाई खिलाड़ी क्वेटा ग्लेडिएटर्स के लिए खेल रहे थे। उन्होंने 8 मुकाबले खेले थे लेकिन इसके बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। वे गुजरात टाइटंस के साथ रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर जुड़े थे। हालांकि, आईपीएल 2026 से पहले गुजरात ने उन्हें रिलीज कर दिया था और नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला।
खबरें और भी
आईपीएल में अनसोल्ड रहने के बाद पीएसएल 2026 के लिए उन्हें पेशावर जल्मी से अपने साथ जोड़ा। नई फ्रेंचाइजी के साथ वे शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। 4 मैचों में इस खिलाड़ी ने 241 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें- 'पेनल्टी लगा दो', PSL में हुई उस्मान तारिक की बेइज्जती तो आ गया रोना, सोशल मीडिया पर दिया ज्ञान
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के खूंखार गेंदबाज ने IPL में किया डेब्यू, अपने दम पर जितवा चुका है रणजी; फाइल मैच में चटकाए थे 5 विकेट
🚨 Journalist - "Last year you withdrew from the PSL to play IPL midway of the tournament. This year they didn't pick you. Don't you have any regrets for leaving PSL"?
— Abdullah. (@Abdullahh_56) April 11, 2026
- Kusal Mendis remained silent. pic.twitter.com/k0B2GjCMsG