'टैलेंट नहीं पर जुगाड़ से खेले...,' मोहम्मद आमिर ने एक और भारतीय क्रिकेटर पर साधा निशाना
मोहम्मद आमिर ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर पर जुगाड़ से खेलने का आरोप लगया है। उन्होंने इससे पहले भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और टीम इंडिया के खिला ...और पढ़ें

मोहम्मद आमिर
HighLights
मोहम्मद आमिर ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर पर साधा निशाना
भारत और अभिषेक शर्मा के खिलाफ देते रहे हैं बयान
भारतीय खिलाड़ी पर लगाया टैलेंट नहीं होने का आरोप
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय टीम और खिलाड़ियों के खिलाफ लगातार बयान देते रहे हैं। अब उन्होंने भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ के खिलाफ जहर उगला है। आमिर का कहना है कि कैफ में कोई खास टैलेंट नहीं था लेकिन फिर भी उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका मिला। इससे पहले भी वे भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को बयान देते रहे हैं।
आमिर भारत के खिलाफ भी लगातार टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बोलते रहे हैं। उन्होंने पहले भविष्यवाणी की थी कि टीम इंडिया सेमीफाइनल तक नहीं जाएगी। हालांकि, भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इसके बाद उन्होंने फाइनल में न जाने की बात कही लेकिन भारतीय टीम अब फाइनल में पहुंच गई है। ऐसें में अब वे भारतीय खिलाड़ियों को निशाना बना रहे हैं और कैफ को लेकर बड़ा बयान दिया है।
मोहम्मद आमिर ने मोहम्मद कैफ पर साधा निशाना
मोहमम्मद आमिर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "मुझे कैफ के करियर के बारे में अधिक पता नहीं है। मैंने उनके आंकड़े देखे और उन्होंने आईपीएल में 29 मैच खेले हैं। उनका स्ट्राइक रेट 103 का रहा है। कैफ ने कहा कि मैं भारत के बारे में बोलकर सभी का ध्यान खींचना चाहता हूं लेकिन मुझे ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। मिस्टर कैफ, आपको बता दूं कि मैंने 350 टी20 मैच खेले हैं, आप मेरे आंकड़े देख सकते हैं। सबसे जरूरी बात ये है कि मैंने सिर्फ फील्डिंग की वजह से मैच नहीं खेले हैं।"
आमिर की ये टिप्पणी कैफ के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने भारत के बारे में बोलकर ध्यान आकर्षित करने का आरोप लगाया था। आमिर टीम इंडिया को टॉप-4 के लिए नहीं चुन रहे थे। इसके अलावा उन्होंने अभिषेक शर्मा को स्लॉगर बताया था, जिसके बाद से ही आमिर का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था।
खबरें और भी
आमिर ने सौरव गांगुली का नाम लेकर साधा निशाना
आमिर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "मैंने अच्छा प्रदर्शन किया और उसके बाद ही मुझे क्रिकेट खेलने का मौका मिला। आपको दादा (सौरव गांगुली) का धन्यवाद देना चाहिए कि उनकी वजह से खेलने का मौका मिला। मैंने सुना है कि आप सिर्फ अपनी फील्डिंग की वजह से क्रिकेट खेले हैं। आपके जैसे क्रिकेटर के लिए इस तरह के बयान शोभा नहीं देते हैं।"