Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले T20 World Cup के फाइनल में कौन होगा अंपायर और मैच रेफरी? ICC ने जारी की लिस्ट

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 07:09 PM (IST)

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के लिए आईसीसी ने मैच अधिकारियों के नाम का एलान कर दिया है। इसमें रिचर्ड इलिंगवर्थ जैसे अनुभवी अंपा ...और पढ़ें

    भारत-न्यूजीलैंड

    भारत-न्यूजीलैंड

    HighLights

    1. भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला

    2. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

    3. रिचर्ड इलिंगवर्थ जैसे अनुभवी अंपायर का नाम शामिल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के लिए मैच अधिकारियों के नाम का एलान कर दिया है। खिताबी मुकाबले में अल्लाहुद्दीन पालेकर थर्ड अंपायर की भूमिका निभाने वाले हैं। उनके अलावा चौथे अंपायर की भूमिका में एड्रियन होल्डस्टॉक नजर आने वाले हैं। फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला है।

    यह मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। आईसीसी ने मैच के लिए इंग्लैंड रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ को मैदानी अंपायर के रूप में चुना है। इलिंगवर्थ इससे पहले भी कई बड़े मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं। उन्हें आईसीसी ने एक बार फिर से फाइनल जैसे बड़े मैच के लिए चुना है। तो वहीं व्हार्फ को भी बड़े मैचों का अनुभव है।

    रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ होंगे ऑनफील्ड अंपायर

    आईसीसी ने एक पोस्ट के जरिए मैच अधिकारियों के नाम की घोषणा की है। ऑनफील्ड अंपायर के रूप में रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ को चुना गया है। इलिंगवर्थ हाल के सालों में आईसीसी के कई फाइनल मुकाबलों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने क्रिकेट पुरुष वर्ल्ड कप 2023 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में अंपायरिंग की है। वे 2024 के फाइनल में भी अंपायरिंग कर चुके हैं और अब 2026 के फाइनल में भी दिखेंगे। अब वे एक और फाइनल में अंपायरिंग करते हुए दिखाई देने वाले हैं।

    व्हार्फ की बात करें तो वे इससे पहले महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल और पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में अंपायरिंग कर चुके हैं। ऐसे में उनके पास भी 2 फाइनल मैचों में अंपायरिंग करने के अनुभव है।

    खबरें और भी

    अल्लाहुद्दीन पालेकर होंगे थर्ड अंपायर

    थर्ड अंपायर की भूमिका साउथ अफ्रीका के अल्लाहुद्दीन पालेकर निभाने वाले हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 6 मैचों में अंपायरिंग की है और अब फाइनल में थर्ड अंपायर की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा एंडी पाइक्राफ्ट मैच रेफरी का रोल निभाएंगे। चौथे अंपायर की भूमिका के लिए आईसीसी ने एड्रियन होल्डस्टॉक के नाम का एलान किया है, जो रिचर्ड इलिंगवर्थ, एलेक्स व्हार्फ और अल्लाहुद्दीन पालेकर की मदद करते हुए दिखाई देने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: 'बुमराह को मिलना चाहिए था', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने संजू के प्लेयर ऑफ द मैच बनने पर जताया एतराज!

    यह भी पढ़ें- MS Dhoni की मौजूदगी का जलवा, वानखेड़े में भारत के जीतने की थी फुल गारंटी; नंबर-7 से जुड़े सारे राज खुल गए