IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच ने चकनाचूर किए सारे वर्ल्ड रिकॉर्ड, व्यूअरशिप के मामले में सभी मैच छूट गए पीछे
भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में रोमांक मुकाबला खेला गया। इस मैच ने व्यूअरशिप के मामले में सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। आईसीसी अध्यक्ष जय श ...और पढ़ें

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच
HighLights
भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला
भारत ने 7 रनों से हासिल की जीत
भारत-इंग्लैंड मैच ने तोड़े सभी वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने जानकारी साझा की है कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच ने सभी वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच का मुकाबला दुनिया में सबसे अधिक देखा जाने वाला लाइव इवेंट बन गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल बेहद रोमांचक रहा था। 253 रन बनाने के बावजूद भारतीय टीम मुकाबले में एकतरफा जीत हासिल नहीं कर सकी।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बनाए। इसके बाद ऐसा लग रहा था कि भारत मैच को आसानी से अपने नाम कर लेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जैकब बेथल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने इंग्लिश टीम को मैच में बनाए रखा और एक समय पर ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड मुकाबले को अपने नाम कर लेगी। ये रोमांचक मैच अब दुनिया में सबसे अधिक देखा जाने वाला लाइव इवेंट बन गया है।
जय शाह ने साझा किया रिकॉर्ड
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में डिजिटल व्यूअरशिप ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीसीसीआई और इंग्लैंड क्रिकेट के डिजिटल माध्यम से एक साथ 65.2 दर्शकों की एक समय पर संख्या दर्ज की गई। जियोहॉटस्टार, ये दुनिया में किसी भी लाइव इवेंट के लिए सबसे अधिक है।"
शाह ने आगे लिखा, "वर्ल्ड क्रिकेट के प्रमुख आयोजन में भारतीय प्रशंसकों को एकजुट करने की ये क्षमता है। आईसीसी में मेरी टीम और हमारे पार्टनर जियोहॉटस्टार की बड़े पैमाने पर फैंस को आकर्षित करने की हमारी क्षमता को ये दर्शाता है। ये हमारे लिए गर्व का पल है क्योंकि हम खेल मीडिया और स्ट्रीमिंग की दुनिया में नए मानदंड स्थापित कर कर रहे हैं।"
खबरें और भी
भारत-इंग्लैंड का रोमांचक मुकाबला
भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया मुकाबला सांसे थमा देने वाला रहा। इस मैच में भारत ने संजू सैमसन के 89 रनों के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की टीम ने भी पूरे मैच के दौरान ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और जैबक बेथल ने शतक लगाया। हालांकि, जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी ने भारत को बचा लिया और टीम इंडिया ने मुकाबले में 7 रनों से जीत हासिल की।