'मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में होना चाहिए था', 'लाला' के संन्यास के बाद आया रवि शास्त्री का बड़ा बयान
रवि शास्त्री ने मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास के बाद बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका मिलना चाहिए था।
-1794132636559_m.webp)
मोहम्मद शमी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का मानना है कि मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में होना चाहिए था। उनके मुताबिक शमी के अंदर अभी भी 30-40 विकेट की छमता बची हुई थी और उन्हें दोबारा टेस्ट क्रिकेट में मौका मिलना चाहिए था।
शमी ने छह नवंबर को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। शमी ने अपने करियर में 64 टेस्ट खेले। इस दौरान उन्होंने 229 विकेट अपने नाम किए। वो आखिरी बार साल 2023 में भारत के लिए टेस्ट खेले। इसके बाद वो टीम में वापसी नहीं कर पाए और बीते शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
शास्त्री का शमी पर बड़ा बयान
शास्त्री का मानना है कि शमी को पिछले 12 महीनों भारत के लिए खेलने का मौका मिलना चाहिए था और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उन्हें होना चाहिए था।
शास्त्री ने सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत में कहा, 'उन्हें पिछले 12 महीनों में खेलना चाहिए था और शायद टेस्ट मैच गेंदबाज के रूप में इस दौरे पर भी होना चाहिए था। दुर्भाग्य से, यह उनका फैसला है। उन्होंने अपना मन बना लिया। उनके पास अभी भी खेल को देने के लिए बहुत कुछ था।'
शमी के फिटनेस पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब
शास्त्री ने इस दौरान शमी के फिटनेस पर सवाल उठाने वालों को भी करारा जवाब दिया। उनका कहना है कि शमी बंगाल के लगातार खेल रहे थे और 15-20 ओवर गेंदबाजी कर रहे थे। इससे ज्यादा फिटनेस साबित करने के लिए वो क्या कर सकते हैं।
शास्त्री ने कहा, 'मुझे लगता है कि उनमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी था, और मुझे अपनी राय रखने का पूरा हक है। मैंने उनकी फिटनेस को लेकर प्रेस में कई खबरें सुनी हैं, लेकिन वह बंगाल के लिए हर मैच खेल रहे थे। वह 15-20 ओवर गेंदबाजी कर रहे थे। एक खिलाड़ी अपनी फिटनेस साबित करने के लिए इससे ज्यादा क्या करे?'
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।