विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साउथ अफ्रीका दौरे से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, स्टार सलामी बल्लेबाज चोटिल होकर बाहर

Published: Sun, 08 Nov 2026 03:05 PM (IST)

साउथ अफ्रीका दौरे से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। स्टार सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम चोटिल होकर बाहर हो गए हैं।

शादमान इस्लाम

शादमान इस्लाम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका दौरे से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम एंकल में लगी चोट की वजह से प्रोटियाज सीरीज से बाहर हो गए हैं। शादमान को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी।

चयन समिति के एक सदस्य ने क्रिकबज को बताया, "वह (शादमान) दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए हैं, जहां तक मुझे जानकारी है, उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव (टियर) हुआ है और साथ ही फ्रैक्चर होने की भी आशंका है।"

कैसे लगी शादमान को चोट

शादमान को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में फील्डिंग के दौरान चोट लगी, जब आमिर जांगू ने मेहदी हसन मिराज की गेंद पर फाइन लेग की ओर शॉट खेला। शादमान गेंद को पकड़ने के लिए स्लिप से भागे। मगर बॉल उठाते वक्त वो फिसल कर गिर गए और उनका एंकल ट्विस्ट हो गया।

रिप्लेज से पता चला कि मैदान पर काफी ड्यू था, जिसकी वजह से शादमान फिसल गए। शादमान गिरने के बाद जमीन पर ही पड़े रहे। उन्हें स्ट्रेचर के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक शादमान की जगह इनफॉर्म ओपनर माहफिजुल इस्लाम रॉबिन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका मिल सकता है। माहफिजुल इस समय सिलहेट में टेस्ट टीम के साथ बने हुए हैं। वो नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं। माहफिजुल को अगर मौका मिलता है तो वो साउथ अफ्रीका में बेहतर प्रदर्शन करने को देखेंगे।

बांग्लादेश का साउथ अफ्रीका दौरा

बांग्लादेश को साउथ अफ्रीका दौरे पर दो टेस्ट, तीन वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 नवंबर से होगी। दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 नवंबर से खेला जाएगा।

वहीं वनडे सीरीज की शुरूआत 1 दिसंबर को होगी। आखिरी मुकाबला 7 दिसंबर को होगा, जबकि टी20 सीरीज 10 दिसंबर को शुरू होगा। अंतिम टी20 मुकाबला 13 दिसंबर को होगा।

यह भी पढ़ें- Ind U19 vs Pak U19 Live Score: उस्मान खान-जहांगीर बिलाल ओपनिंग के लिए उतरे, पाकिस्तान को बनाने हैं सिर्फ 209 रन

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: सहवाग-द्रविड़ सब हुए फेल तब अर्जुन राजपूत ने निकाली तलवार, पाकिस्तानी गेंदबाजों की पिटाई कर जमाया तूफानी शतक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।