विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भारत भी आयरलैंड से हारा, क्‍या क्रिकेट खत्‍म हो गया?', पाकिस्‍तान क्रिकेट में ड्रामे के बीच Mohsin Naqvi का आलोचकों पर पलटवार

Published: Thu, 03 Sep 2026 01:38 PM (IST)

पीसीबी अध्‍यक्ष मोहसिन नकवी ने पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम में हुए सात बदलाव का बचाव करते हुए भारत की आयरलैंड के ...और पढ़ें

मोहसिन नकवी

मोहसिन नकवी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्‍यक्ष मोहसिन नकवी ने आलोचनाओं पर असाधारण पलटवार किया। नकवी ने भारत की आयरलैंड के हाथों शिकस्‍त और साउथ अफ्रीका की नामीबिया के खिलाफ हार के उदाहरण देकर अपना बचाव किया।

बता दें कि इंग्‍लैंड दौरे के बीच में ही पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम ने सात बदलाव किए, जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है। पीसीबी ने न सिर्फ सात खिलाड़‍ियों को घर भेजा बल्कि हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी पद से हटा दिया।

मोहसिन नकवी ने किया बचाव

मोहसिन नकवी ने स्‍वीकार किया कि पाकिस्‍तान क्रिकेट मुश्किल दौर से गुजर रहा है, लेकिन उन्‍होंने आलोचनाओं से टीम का बचाव किया। उन्‍होंने साउथ अफ्रीका की नामीबिया और भारत की आयरलैंड के हाथों शिकस्‍त के उदाहरण देते हुए कहा कि शीर्ष टीमें भी अप्रत्‍याशित नतीजे झेल रही हैं।

नकवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्‍होंने कहा, 'मैं आपसे एक बात पूछता हूं। साउथ अफ्रीका को नामीबिया से शिकस्‍त मिली। भारत भी आयरलैंड से हारा। क्‍या क्रिकेट यहां खत्‍म हो गया? हां, एक बात महत्‍वपूर्ण है। हमें यहां जिसकी जरुरत होगी, हम निश्चित ही उसे लाएंगे। अगर कोई नहीं चल रहा या प्रदर्शन कर रहा तो हम क्‍या कर सकते हैं? प्रत्‍येक मैच और सीरीज हमारे लिए महत्‍वपूर्ण है।'

पाकिस्‍तान के प्रमुख खिलाड़ी पर क्‍या कहा

नकवी ने सलमान अली आघा के खराब प्रदर्शन के बारे में भी अपनी राय दी। उन्‍होंने कहा, 'सलमान शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन इस समय वो प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। हमने उन्‍हें यह नहीं कहा कि आप जाकर आराम करें। हमने उनसे बातचीत की और सबकुछ किया। हमारा मकसद यह नहीं कि किसी को टीम से हटाना है। हमारा मकसद है कि अगर कोई खिलाड़ी नहीं चल रहा तो बदलाव करें।'

रैंकिंग्‍स पर ध्‍यान दें

मोहसिन नकवी ने अपने कार्यकाल में हो रही आलोचनाओं पर जोर देकर कहा कि टेस्‍ट में बुरे हाल को सफेद गेंद प्रारूप में प्रगति से ढकना नहीं चाहिए। उन्‍होंने कहा कि टीम ने मौजूदा कोचिंग के बाद से पाकिस्‍तान की वनडे और टी20 रैंकिंग में सुधार हुआ जबकि दो टेस्‍ट की हार निराशाजनक रही।

पीसीबी अध्‍यक्ष ने कहा, 'हां, टेस्‍ट मैच में जो हुआ, उसे गलत नहीं कह सकते। हमने दो टेस्‍ट गंवाए, लेकिन मेरा मानना है कि आगामी दिनों में हम सुधार करेंगे। हमने वनडे और टी20 इंटरनेशनल में बेहतर प्रदर्शन किया। मैं कभी आलोचनाओं से घबराया नहीं और न ही घबराउंगा। जो कहते हैं कि मेरे आने के बाद क्रिकेट तबाह हुआ- हम हमारी कोचिंग टीम लाने से पहले की रैंकिंग देखिए। हमने वनडे में आठवें से पांचवें स्‍थान पर पहुंचे। टी20 इंटरनेशनल में 9वें से छठे स्‍थान पर पहुंचे।'

यह भी पढ़ें- 'सबसे खराब क्रिकेट बोर्ड', पाकिस्‍तान के घटिया प्रदर्शन पर पूर्व कप्‍तान ने मोहसिन नकवी सहित PCB को जमकर लताड़ा

यह भी पढ़ें- मैदान पर जीत, मंच पर तनातनी? अगर टीम इंडिया ने जीता एशिया कप, तो PCB चीफ मोहसिन नकवी को लेकर फंस सकता है पेंच