'जीवन में कुछ हासिल नहीं कर पाए...', पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की आलोचना करने वालों पर बरसे मोहसिन नकवी
पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के आलोचकों को करारा जवाब दिया है। नकवी ने यह मानने से इनकार कर दिया कि पाकिस्तान क्रिकेट का हाल बुरा है।

मोहसिन नकवी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रेट्र, कराची। इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट सीरीज के दौरान मिली शर्मनाक हार के बाद हुए चौतरफा आलोचना से झुंझलाए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने अपनी टीम के आलोचकों को नाकारा और जीवन में कुछ ना हासिल कर पाया बता दिया है।
लंदन में मीडिया से बात करते हुए नकवी ने कहा कि बाकी टीमें तो कमजोर टीमों से भी हार जाती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ झटके किसी टीम की पहचान नहीं बताते। इंग्लैंड के विरुद्ध तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों में बुरी हार के बाद पाकिस्तान ने सात खिलाड़ियों को दौरे के बीच से ही टीम से बाहर कर दिया था।
नकवी ने तोड़ी चुप्पी
इसके बाद आलोचना और बढ़ गई जिसके चलते जवाब देने पर मजबूर हुए नकवी ने कहा कि ऐसा कहना न्यायसंगत नहीं है कि देश की क्रिकेट अभी बदहाल है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एकदिवसीय रैंकिंग में आठवें नंबर पर रहता था अभी टीम पांचवें स्थान पर है। हमने छह में से चार वनडे सीरीज जीती हैं फिर भी लोग कह रहे कि हमारी क्रिकेट खत्म हो गई।
नकवी ने साथ ही कहा कि हमारी सफलता 24 से बढ़कर 73 प्रतिशत तक पहुंच गई है और मैं किसी एक मैच की बात नहीं कर रहा, फिर भी हमारी क्रिकेट खत्म हो गई? नकवी ने ये भी कहा कि आलोचकों और प्रशंसकों को खिलाड़ियों का आत्मविश्वास गिराने से बचना चाहिए।
नकवी की सलाह
नकवी ने पूर्व खिलाड़ियों को करारा जवाब देते हुए कहा कि जिन खिलाड़ियों ने अपने जीवन में कुछ नहीं हासिल किया, वो जब ऐसी बातें करते हैं तो ये बेतुकी लगती हैं। कई बार टीम चुनने में गलती हो जाती है, मैं उसके लिए जवाबदेह हूं और हमें इसपर काम करना होगा।
