विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इमरान खान के सपोर्ट में मोईन खान की भावुक अपील, अन्य क्रिकेटरों के सामने फैलाए हाथ

Updated: Sun, 30 Aug 2026 09:55 AM (IST)

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मोईन खान ने इमरान खान को लेकर एक भावुक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह लोगों से उनके समर्थन में आने की अपील कर रहे हैं।

मोईन खान ने इमरान खान को लेकर की भावुक अपील

मोईन खान ने इमरान खान को लेकर की भावुक अपील

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विश्व क्रिकेट में इस समय एक मुद्दा काफी जोर पकड़ रहा है। ये है पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल से रिहाई और उनकी बिगड़ती सेहत का मुद्दा। इसे लेकर कई दिग्गजों ने लेटर भी लिखे हैं। इमरान के साथ खेलने वाले भी अपनी कोशिश कर रहे हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं मोईन खान। पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज। मोईन ने इमरान को लेकर अन्य क्रिकेटरों से भावुक अपील की है।

मोईन उस पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे जिसने इमरान खान की कप्तानी में साल 1992 में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने अपने देश के हुक्मरानों से अपील की है कि जेल में इमरान को सही इलाज मुहैया कराया जाए। पाकिस्तानी मीडिया में इस तरह की खबरें हैं कि इमरान की सेहत ठीक नहीं है।

बाकी साथियों से की अपील

मोईन रावलपिंडी के आडियाला जेल में बंद इमरान को लेकर काफी चिंतित हैं। उन्होंने एक वीडियो मैसेज के जरिए जेल प्रशासन और अपने साथी क्रिकेटरों से अपील की है कि वह पाकिस्तान के विश्व विजेता कप्तान के समर्थन में आएं। उनसे पहले जावेद मियांदाद ने भी इसी तरह की अपील की थी।

मोईन ने कहा, "हमारे कप्तान इमरान खान, जैसा आप जानते हैं इस समय आडियाला जेल में बंद हैं और इस समय उनकी सेहत काफी खराब है। एक बार फिर मैं अधिकारियों, पाकिस्तान की सरकार और उन सभी लोगों से जो आडियाला जेल का प्रशासन संभालते हैं उनसे अपील करता हूं कि हमारे पूर्व कप्तान का एक पूर्व प्रधानमंत्री, पाकिस्तान के नागरिक होने के नाते हक है कि उन्हें मेडिकल सुविधा दी जाए। उन्हें जिस भी चीज की जरूरत है वह मुहैया कराई जाए।"

दोस्तों के सामने फैलाए हाथ

मोईन ने इसके अलावा अपने साथी क्रिकेटरों से सीधे अपील की है कि वह इमरान खान के सपोर्ट में कूदें। उन्होंने कहा, "इसके अलावा, मैं बाकी क्रिकेटरों से भी अपील करता हूं कि इमरान के समर्थन में आवाज उठाएं। इमरान खान का पाकिस्तान क्रिकेट में योगदान बहुत ज्यादा है। हम सभी जो उनके साथ खेले हैं, उन सभी ने उनसे काफी कुछ सीखा है। उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेट को काफी कुछ दिया है।"

यह भी पढ़ें- इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू देखने के बाद फूट-फूट कर रोने लगे जावेद मियांदाद, विश्व विजेता कप्तान का किया बचाव

यह भी पढ़ें- इमरान खान के बेटों ने ऐसा क्या कहा जो पाकिस्तान हो गया आग बबूला, इंटरव्यू रुकवाने के आजमाए सारे हथकंडे