विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhoni-Kohli: विराट कोहली से जब मिलते हैं एमएस धोनी तो क्या होती है बात? माही ने खुद बताया

Published: Fri, 02 Aug 2024 11:34 PM (IST)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और विराट कोहली जब भी मिलते हैं दोनों के बीच बेहतरीन बॉन्डिंग देखने ...और पढ़ें

धोनी ने विराट कोहली के साथ रिश्ते पर की बात। फोटो- ANI
धोनी ने विराट कोहली के साथ रिश्ते पर की बात। फोटो- ANI

HighLights

  1. धोनी ने कोहली के साथ रिश्ते पर की खुलकर बात
  2. धोनी ने कहा- विराट के साथ खेलना मजेदार रहा
  3. माही ने विराट कोहली को बताया महान खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय वर्ल्ड कप विजेता कप्तान एमएस धोनी ने स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान धोनी ने विराट के साथ अपने यादगार पल और साझेदारियों के बारे में भी खुलासा किया।

पिछले दिनों एमएस धोनी हैदराबाद में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान धोनी ने विराट के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए। धोनी ने कहा कि वह जब भी कोहली से मिलते हैं तो अकेले में जाकर बात करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विराट के साथ खेलना मजेदार रहा है।

'कोहली महान खिलाड़ी'

माही ने कहा, हम बहुत लंबे समय तक भारत के लिए खेले। जब बात वर्ल्ड क्रिकेट की आती है तो कोहली महान खिलाड़ियों में से एक हैं। बीच के ओवरों में उनके साथ बहुत अधिक बल्लेबाजी करने मजेदार रहा। क्योंकि हम मैच में बहुत ज्यादा दो और तीन रन लेते थे। इसलिए यह हमेशा मजेदार रहा।

'हमारा रिश्ता बेहद खास'

धोनी ने आगे कहा, हम बहुत कम मिलते हैं, लेकिन जब भी हमें मिलने का मौका मिलता है, हम सबसे अलग थोड़ी देर एक कोने में जाकर बात कर सकें। हम इस बारे में बात करते हैं क्या चल रहा है। इसलिए हमारा रिश्ता ऐसा है।

यह भी पढे़ं- VIDEO: MS Dhoni को क्यों कहा जाता है 'थाला फॉर अ रीजन', माही ने आखिरकार बता दी इसके पीछे की कहानी

बता दें कि वर्तमान समय में विराट कोहली भारतीय टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं। वह वनडे टीम का हिस्सा है। वहीं, धोनी ने आईपीएल 2024 में हिस्सा लिया था। फिलहाल उनके आईपीएल 2025 में खेलने को लेकर बहस छिड़ी हुई है।

यह भी पढ़ें- IPL 2025: Dhoni को टीम में बनाए रखने के लिए CSK ने निकाला तोड़, BCCI के सामने रखा खास प्रस्ताव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।