'छक्के तो हर कोई मार लेता है', विराट कोहली की बात सुनकर बदल गया ये खिलाड़ी; IPL में दिखा चुका है फिनिशर वाला अंदाज
लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा बल्लेबाज ने विराट कोहली से अपनी मुलाकात और उनकी सलाह को याद किया है। कोहली ने इस बल्लेबाज को बताया कि छक्के मारना नहीं, बल्क ...और पढ़ें
-1779533334009_m.webp)
विराट कोहली की गिनती दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में होती है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली वो खिलाड़ी हैं जिनके पास काफी अनुभव है। इसलिए युवा खिलाड़ी कोहली से मिलना चाहते हैं और सीखना चाहते हैं। कोहली के अनुभव ने कई खिलाड़ियों को नया करियर दिया है। आईपीएल-2026 में फिनिशर के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले मुकुल चौधरी भी उनमें से एक हैं।
मुकुल ने विराट कोहली से अपनी मुलाकात को याद किया है और बताया कि भारत के पूर्व कप्तान ने उन्हें क्या अहम बात बताई। मुकुल के मुताबिक, कोहली से मिलने के बाद उनकी सोच में बदलाव आया है।
छक्के मारना नहीं है बड़ी बात
मुकुल ने इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हैरतअंगेज पारी खेली थी और लखनऊ को जीत दिलाई थी। उन्होंने 27 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली थी जिसमें सात छक्के शामिल थे। जियोस्टार से बात करते हुए मुकुल ने कहा कि कोहली ने उनसे कहा था कि आज के समय में मैच फिनिश करना बड़ी बात है।
मुकुल ने बताया, "मैंने जब उनसे बात की थी तो उन्होंने कहा था कि कोलकाता वाला मैच उन्होंने देखा था। उन्होंने कहा था कि छक्के मारना बड़ी बात नहीं है। आज की पीढ़ी में हर युवा बल्लेबाज ये काम कर सकता है, लेकिन मायने ये रखता है कि मैच फिनिश कैसे करना है। जब दबाव नहीं हो तो हर कोई छक्के मार सकता है।"
मुकुल ने बताया, "उन्होंने कहा था कि 170-180 रनों का टारगेट चेज करते हुए जब दूसरे छोर पर विकेट गिर रहे हों और रन रेट ऊपर जा रही हो, तब असली परीक्षा शुरू होती है।
शांत रहना सीखो
मुकुल ने बताया कि कोहली ने उनसे मुश्किल समय में शांत रहते हुए अपनी पारी को नियंत्रित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "अगर आप दबाव संभालना सीख गए, शांत रहना सीख गए और पारी को नियंत्रित कर रहे हो, यही चीजें बड़ा खिलाड़ी बनाती हैं। लगातार मैच खत्म करना असाधारण स्किल है। उन्होंने मुझसे इस बात पर फोकस करने को कहा। उनकी ये सलाह मेरे साथ रह गई।"