IPL 2026 में बिहार का डंका! ये 3 खिलाड़ी मचा रहे तबाही, अकेले पूरी टीम पर पड़ रहे भारी
IPL 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। प्लेऑफ की 3 टीम तय हो गई हैं और चौथे स्थान के लिए 3 ही टीमों के बीच जंग हो रही है। ...और पढ़ें

साकिब हुसैन और वैभव सूर्यवंशी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। प्लेऑफ की 3 टीम तय हो गई हैं और चौथे स्थान के लिए 3 ही टीमों के बीच जंग हो रही है। 26 मई से प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे और फाइनल 31 मई के होगा।
आईपीएल में अलग-अलग राज्य के प्लेयर अपने प्रदर्शन का लोहा मनवा रहे हैं। 19वें सीजन में बिहारी प्लेयर्स का भी डंका बज रहा है। 3 खिलाड़ी गेंद और बल्ले से तबाही मचा रहे हैं। अगर इनका दिन होता है तो यह मैच का रुख ही पलट देते हैं और अकेले विक्षपी टीम पर भारी पड़ते हैं। इन प्लेयर्स में पटना के ईशान किशन, समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी और गोपालगंज के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन शामिल हैं।
वैभव सूर्यवंशी
पिछले सीजन में आईपीएल डेब्यू कर चर्चा में आने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में तबाही मचा रखी है। सामने जसप्रीत बुमराह हों, भुवनेश्वर कुमार या पैट कमिंस, वैभव हवाई फायर करने में किसी भी गेंदबाज के साथ कोई भेदभाव नहीं कर रहे हैं।
मौजूदा सीजन में अब तक खेले 13 मैच की 13 पारियों में वैभव ने 44.54 की औसत और 236.33 की स्ट्राइक रेट से 579 रन बनाए हैं। IPL 2025 में 35 गेंदों पर शतक जड़कर इतिहास रचने वाले वैभव ने 19वें सीजन में 36 गेंदों पर सैकड़े के आंकड़े को छुआ। वह अब तक 1 शतक के साथ ही 3 फिफ्टी भी ठोक चुके हैं।
ईशान किशन
अपनी कप्तानी में बिहार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी दिलाने वाले ईशान किशन ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और विश्व कप में ईशान ने जलवा बिखेरा। अब आईपीएल 2026 में ईशान छाए हुए हैं।
खबरें और भी
शुरुआती कुछ मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करने वाले ईशान ने मौजूदा सीजन में अब तक 569 रन बनाए हैं। अब तक खेले 14 मैच में उनकी औसत 40.64 की और स्ट्राइक रेट 178.37 की रही है। ईशान 19वें सीजन में अब तक 6 फिफ्टी जड़ चुके हैं।
साकिब हुसैन
तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने अपनी रफ्तार से सभी को प्रभावित किया है। शुक्रवार को आरसीबी के खिलाफ मैच में साकिब ने विराट कोहली की पारी का अंत किया। यह उनके लिए किसी सपने के साकार होने जैसा था। मौजूदा सीजन में साकिब ने अब तक 10 मैच खेले हैं और 15 विकेट चटकाए हैं।
अहम बात यह है कि उन्होंने इस सीजन खेले सभी मैच में कम से कम 1 विकेट तो लिया ही है। वह आईपीएल इतिहास में अपने डेब्यू के बाद से लगातार पहले 10 मैचों में विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।