'क्या भारत को बाहर कर...', नासिर हुसैन ने पाकिस्तान-बांग्लादेश का किया समर्थन, ICC पर लगाया दोहरा रवैया का आरोप
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने टी20 विश्व कप से बांग्लादेश को बाहर करने पर आईसीसी के रवैये पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि क्या भारत के मन ...और पढ़ें

नासिर हुसैन का बयान
HighLights
नासिर हुसैन ने आईसीसी के रवैये पर सवाल उठाए
बांग्लादेश को टी20 विश्व कप से बाहर किया गया
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विश्व क्रिकेट में निरंतरता की मांग करते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने बांग्लादेश के टी-20 विश्व कप से बाहर होने के मामले में आईसीसी के रवैये पर सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा है कि अगर भारत ने कम समय में किसी दूसरे देश में खेलने से मना कर दिया होता तो क्या गवर्निंग बाडी इतना ही सख्त रवैया अपनाती।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नीगरलैंड के बीच खेला जाएगा। हालांकि, टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के बाहर होने को लेकर कई तरह के विवाद सामने आए। पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ मुकाबले का बॉयकॉट करते हुए 15 फरवरी को नहीं खेलने का फैसला किया है। ऐसे में अब नासिर हुसैन ने बड़ा बयान दिया है।
नासिर हुसैन ने आईसीसी पर उठाए सवाल
आईसीसी ने बांग्लादेश को टी-20 विश्व कप से बाहर कर दिया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया क्योंकि बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में अपने मैच खेलने से मना कर दिया था। एक पॉडकास्ट में हुसैन ने पूछा कि "अगर टूर्नामेंट से एक महीने पहले भारत कहता कि हमारी सरकार नहीं चाहती कि हम विश्व कप के लिए किसी देश में खेलें तो क्या आईसीसी इतना सख्त होता और कहता कि आपको नियम पता होने चाहिए। दुर्भाग्यवश, हम आपको बाहर कर रहे हैं।"
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने किया एलान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के लिए अपनी टीम को निर्देश दिए हैं। उन्होंने हाल ही में एक बैठक के दौरान कहा, हमने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच नहीं खेलने का फैसला बहुत ही सोच समझकर लिया है। खेल में राजनीति नहीं शामिल होनी चाहिए और इसी वजह से हम बांग्लादेश के साथ खड़े हैं और भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे।
खबरें और भी
बांग्लादेश का बाहर होना
बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने भारत में सुरक्षा संबंधी चिंताओं को जाहिर करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने से इनकार कर दिया था। बांग्लादेश का कहना था कि उनके मैच श्रीलंका में शिफ्ट कर दिए जाएं लेकिन आईसीसी ने इस मांग को नहीं मानी। ऐसे में बांग्लादेश को बाहर होना पड़ा और उनकी जगह टूर्नामेंट में इंग्लैंड को शामिल कर लिया गया।