WPL 2026 Final: फाइनल में जेमिमा रोड्रिग्स ने बल्ले से काटा गदर, RCB के गेंदबाजों की कुटाई करते हुए लगाया अर्धशतक
महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार प्रदर्शन किया। आरसीबी के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते ...और पढ़ें

जेमिमा रोड्रिग्स का अर्धशतक
HighLights
जेमिमा रोड्रिग्स ने WPL 2026 फाइनल में अर्धशतक जड़ा
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान ने 32 गेंदों में फिफ्टी पूरी की
रोड्रिग्स ने 37 गेंदों पर 57 रन की शानदार पारी खेली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में दिल्ली पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी और दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने कमाल की बैटिंग की।
जेमिमा ने फाइनल मैच में कप्तानी पारी खेली और 32 गेंदों पर ही अर्धशतक ठोक दिया। बता दें कि इससे पहले एलिमिनेटर मुकाबले में भी जेमिमा ने कमाल की बैटिंग की थी और टीम को फाइनल का टिकट दिलाया था। अब फाइनल मैच में भी उन्होंने कमाल की बैटिंग की है और अपनी टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया।
जेमिमा रोड्रिग्स का अर्धशतक
रोड्रिग्स इस मुकाबले में नंबर-4 पर बैटिंग करने के लिए उतरी। जब वे बल्लेबाजी के लिए आई, तो उस समय टीम ने लिजेल ली का अहम विकेट गंवा दिया था। ली 30 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद कप्तान जेमिमा ने शानदार बैटिंग की और 32 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस मुकाबले में 37 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके शामिल रहे।
रोड्रिग्स, जब बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी, तो उनकी टीम को अच्छी शुरुआत मिच चुकी थी। टीम ने 7.3 ओवरों में 72 रन बना लिए थे। ऐसे में उन्होंने टीम की अच्छी शुरुआत को आगे बढ़ाया और यही कारण रहा कि उनकी टीम ने 20 ओवरों में 200 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया।
खबरें और भी
दिल्ली की शानदार बैटिंग
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाबले में 203 रन बना डाले। इसी के साथ बेंगलुरु को मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया है। दिल्ली के लिए रोड्रिग्स के अलावा अंत के ओवरों में चिनेल हेनरी ने कमाल की हिटिंग की। उन्होंने 15 गेंदों पर नाबाद 35 रन बनाए, जिससे दिल्ली ने 200 रनों के आंकड़ो को पार कर लिया। हेनरी ने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए।
दिल्ली लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची है, जबकि आरसीबी की नजरें दूसरे खिताब पर है। इससे पहले वे 2024 में ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी हैं। तो वहीं दिल्ली इस स्कोर को डिफेंड कर पहली ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेगी।