Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: तीन कैच ड्रॉप, एक स्टंपिंग मिस…, PBKS की लगातार तीसरी हार के बाद तिलमिलाए कप्तान Shreyas Iyer

    Updated: Thu, 07 May 2026 08:47 AM (GMT+05:30)

    Shreyas Iyer Post Match Statement: हैदराबाद के खिलाफ मैच में 33 रन से मिली हार की वजह पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने खराब फील्डिंग बताई। ...और पढ़ें

    IPL 2026: PBKS की लगातार तीसरी हार का ठीकर कप्तान Shreyas Iyer ने किसके सिर पर फोड़ा?

    IPL 2026: PBKS की लगातार तीसरी हार का ठीकर कप्तान Shreyas Iyer ने किसके सिर पर फोड़ा?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shreyas Iyer Statement SRH vs PBKS: आईपीएल 2026 सीजन में पंजाब किंग्स की टीम ने हार की हैट्रिक लगा ली है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने उन्हें बुधवार को खेले गए मैच में 33 रन से हराया।

     

    हैदराबाद ने अपने घरेलू मैदान पर पंजाब की खराब फील्डिंग का फायदा उठाया और पहले बैटिंग करते हुए 235 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से हेनरिक क्लासेन ने एक जीवनदान मिलने के बाद 69 रन की पारी खेली और ईशान किशन ने दो कैच छूटने का फायदा उठाते हुए 55 रन बनाए।

    ये कैच ड्रॉप पंजाब की टीम को भारी पड़े और उन्हें सीजन की लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। हार के साथ पंजाब की टीम ने अंक तालिका में पहला स्थान भी गंवा दिया, जबकि हैदराबाद ने 7वीं जीत के साथ 14 अंक के साथ टॉप पर कब्जा जमा लिया।

    Shreyas Iyer ने हार की हैट्रिक पर क्या बोला?

    मैच में मिली हार के बाद पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हमने फील्डिंग में काफी कैच ड्रॉप किए, अगर वे मौके पकड़ लेते तो उनका स्कोर 30-40 रन कम रह सकता था। विकेट धीरे-धीरे स्लो हो रही थी और कटर्स रुककर आ रहे थे, लेकिन हम फील्डिंग, गेंदबाजी और बल्लेबाजी तीनों विभागों में अच्छे नहीं रहे।

    खबरें और भी

    अय्यर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में आगे कहा, 

    ये थोड़ा ज्यादा ही हो गया क्योंकि हमने शुरुआत में ही कैच छोड़ दिए थे। पिच धीरे-धीरे धीमी होती गई। उन्होंने बहुत शानदार क्रिकेट खेली और हमें दिखाया कि मैच कैसे जीता जाता है। मुझे लगता है कि हमें टूर्नामेंट में बहुत बढ़िया शुरुआत मिली थी और हर कोई बहुत अच्छे मूड में था। अगर हम इसी तरह का खेल जारी रखेंगे, तो इससे हमें कोई मदद नहीं मिलेगी। कोनोली बहुत ही शानदार खिलाड़ी हैं। उनकी सोच बहुत मजबूत है और उनमें दबाव में बड़े रन बनाने की कमाल की कला है। चहल ने जिस तरह से गेंदबाजी की, वह बिल्कुल निडर थे। मैंने उनसे आक्रामक रहने को कहा था। खासकर तब जब नए बल्लेबाज क्रीज पर आए थे। अफसोस की बात है कि हम कैच नहीं पकड़ पाए।

    -

    श्रेयस अय्यर

    हैदराबाद की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 235 रन का स्कोर खड़ा किया था। हालांकि ये स्कोर कम हो सकता था, अगर पंजाब की टीम अच्छी फील्डिंग करती। टीम ने एक या दो नहीं, पूरे 4 जीवनदान हैदराबाद को दिए। शशांक सिंह ने फिर आसान-सा कैच ड्रॉप किया।

    पीबीकेएस की टीम के खिलाड़ियों ने कुल 3 कैच छोड़े, जहां 8वें ओवर में कूपर कोनोली ने ईशान किशन का एक आसान सा कैच ड्रॉप किया। अगरे ही ओवर में चहल की गेंद पर शशांक सिंह ने हेनरिक क्लासेन का कैच छोड़ा। 11वें ओवर में ईशान किशन को दूसरा जीवनदान मिला था, लॉकी फर्ग्युसन ने ईशान का कैच छोड़ दिया था। इसके आलावा प्रभसिमरन सिंह ने भी ईशान किशन के खिलाफ स्टंपिंग का मौका गंवा दिया था। 

    बता दें कि पंजाब किंग्स की टीम को अब पांच दिन का ब्रेक मिलेगा, जिसके बाद 11 मई को उनका सामना दिल्ली कैपिटल्स से धर्मशाला में होगा।

    यह भी पढ़ें- SRH vs PBKS Highlights: कूपर कोनोली का शतक नहीं आया काम, पंजाब को हराकर टेबल टॉपर बनी हैदराबाद

    यह भी पढ़ें- SRH vs PBKS: हैदराबाद में किशन-क्लासेन शो, खराब फील्डिंग के बाद बल्‍लेबाजी में फिसड्डी रही पंजाब