गौतम गंभीर के 'एंटी-सुपरस्टार' कल्चर से सहमत नहीं राहुल द्रविड़! बोले- हमें हीरो की जरूरत
पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने साफ कर दिया है कि वे भारतीय क्रिकेट में सुपरस्टार कल्चर को समाप्त करने के गौतम गंभीर के विचार से पूरी तरह सहमत नहीं हैं। ...और पढ़ें
-1778930306983_m.webp)
गौतम गंभीर और राहुल द्रविड़।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने साफ कर दिया है कि वे भारतीय क्रिकेट में सुपरस्टार कल्चर को समाप्त करने के गौतम गंभीर के विचार से पूरी तरह सहमत नहीं हैं। हालांकि, द्रविड़ ने गंभीर के इस विचार पर कोई आपत्ति नहीं जताई, लेकिन उन्होंने कहा कि हर खेल में हीरो की जरूरत होती है। व्यक्तिगत उपलब्धियां टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
हर खेल को हीरो की जरूरत
द्रविड़ ने कहा कि भारत में बिना दमदार प्रदर्शन के आप हीरो नहीं बन सकते। द्रविड़ ने विस्डेन के स्कूप पॉडकास्ट पर कहा, "हर खेल को अपने हीरो की जरूरत होती है। मुझे नहीं लगता कि प्रदर्शन के बिना कोई हीरो बन सकता है। आप मैदान पर प्रदर्शन किए बिना किसी नेशन का दिल नहीं जीत सकते। खासकर भारत में, जहां आपको अपने काम के लिए बहुत तारीफ मिलती है, लेकिन साथ ही बहुत आलोचना भी। भारत में सुपरस्टार बनने का मतलब है कि आपने बहुत कुछ सही किया है। इस प्रक्रिया में आपने अपनी टीम को जीत दिलाने में भी मदद की है।"
टेस्ट में भारत का प्रदर्शन चिंताजनक
द्रविड़ ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में भारत के प्रदर्शन पर बात की। गंभीर की कोचिंग में भारत को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। द्रविड़ ने कहा कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ियों की जगह भरना आसान नहीं होगा।
हर फॉर्मेट में अच्छा करेगी
द्रविड़ ने कहा, "टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने का जुनून निश्चित रूप से मौजूद है। हमने कुछ ऐसी सीरीज खेली हैं जिनमें हमने भारतीय टीम के तौर पर उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है और ऐसा हो सकता है। कुछ प्रमुख खिलाड़ी भी टीम में नहीं हैं। जिनमें से कुछ बड़े नामों (रोहित, विराट और अश्विन) ने हाल ही में संन्यास लिया है। ऐसे खिलाड़ियों की जगह भरना आसान नहीं है। भारतीय क्रिकेट अभी भी बहुत मजबूत है। मुझे अब भी विश्वास है कि भारतीय टीम हर फॉर्मेट में अच्छा करेगी। इसमें थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन उम्मीद है कि इस सीजन में हम स्थिति को पलट देंगे।"