लखनऊ से करारी हार के बाद रवि शास्त्री ने CSK को दी बड़ी नसीहत, प्लेऑफ को लेकर भी की भविष्यवाणी
रवि शास्त्री ने लखनऊ सुपर जायंट्स से मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को नसीहत दी है और उम्मीद जताई कि टीम प्लेऑफ में जगह बनाएगी। ...और पढ़ें

चेन्नई सुपर किंग्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, लखनऊ। भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच और कमेंटेटर रवि शास्त्री को लगता है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से मिली सात विकेट की हार से कुछ कड़े सबक सीखे होंगे और उम्मीद जताई कि पांच बार की चैंपियन टीम अपने बाकी बचे दो मैच जीतकर आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में बनी रहेगी।
शास्त्री ने जियो हॉटस्टार से कहा कि मुझे लगता है कि इस विकेट पर रन बनाना आसान नहीं था और पहले बल्लेबाजी करने के बावजूद उन्होंने 187 रन बनाए। संजू सैमसन ने रन नहीं बनाए, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी खास योगदान नहीं दिया। इसलिए अगर वे (आगामी मैचों में) फॉर्म में आ जाते हैं तो यह सीएसके के लिए महत्वपूर्ण होगा।
चेन्नई के गेंदबाजों ने लिया होगा सबक: रवि शास्त्री
उन्होंने कहा कि सीएसके के गेंदबाजों को यह सीख मिली होगी कि इस तरह की परिस्थितियों में उन्हें किस लेंथ पर गेंदबाजी करनी है। वे चेन्नई की परिस्थितियों से अच्छी तरह से अवगत हैं और उन्हें पता है कि वहां किस लेंथ पर गेंदबाजी करनी है। वे अपने मैदान पर अधिक कारगर साबित होंगे। इसलिए मुझे लगता है कि यह उनके लिए एक खराब दिन की तरह था और उन्होंने इससे कई सबक लिए होंगे।