Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हमें ऐसा क्रिकेट खेलने पर गर्व है', लखनऊ के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद ऋषभ पंत ने दिया हैरान करने वाला बयान

    Updated: Sat, 16 May 2026 05:41 PM (IST)

    चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार जीत के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने खुशी जताई। उन्होंने टीम के प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि ओपनर्स मिच ...और पढ़ें

    ऋषभ पंत

    ऋषभ पंत

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत काफी उत्साहित नजर आए। मैच के बाद बातचीत में उन्होंने कहा, जीतना सुखद है। सीजन का अंत भले ही कैसा भी हो, लेकिन इस तरह की क्रिकेट खेलने पर गर्व है।

    हमारे ओपनर ने कमाल कर दिया। पहला विचार यही था कि दो ओवरसीज बल्लेबाज पारी की शुरुआत करें और निकोलस पूरन नंबर तीन पर खेलने उतरें और हम अपनी योजना के अनुसार सफल रहे। खासकर, मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने बेहतरीन पारी खेलकर हमें आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया।

    टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी: ऋषभ पंत

    पंत ने कहा, भले ही आप घर में खेल रहे हों, लेकिन 180-190 रनों का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण होता है। हालांकि, जब आपको अच्छी शुरुआत मिल जाती है तो बड़ा लक्ष्य भी हासिल करना आसान हो जाता है। इस मैच में यही हुआ। मार्श और इंग्लिस ने हमें मजबूत शुरुआत दिलाई, जिसके बाद बल्लेबाजी करना आसान हो गया क्योंकि स्ट्राइकर गेंदबाजों पर रन बनने के बाद लाइन-लेंथ हासिल करना मुश्किल होता है।

    हमारी टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन शुरुआत में हम लय हासिल नहीं कर पाए, जिसकी वजह से कई मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मैं बल्लेबाजी के लिए तैयार था, लेकिन मैंने सोचा कि ऐसे खिलाड़ी को मौका दिया जाए, जिनके बल्ले से रन निकल रहे हैं। हमारा निर्णय सही साबित हुआ। हम अगले दोनों मैच में भी जीत के साथ सीजन का अंत करना चाहेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'इसे तुरंत बैन करो', IPL के इस नए ट्रेंड पर फूटा पूर्व क्रिकेटर्स का गुस्‍सा

    यह भी पढ़ें- गौतम गंभीर के 'एंटी-सुपरस्टार' कल्‍चर से सहमत नहीं राहुल द्रविड़! बोले- हमें हीरो की जरूरत